ब्रेकिंग
‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम

JDU को फिर लगा बड़ा झटका, दादर नगर हवेली की पूरी इकाई का BJP में विलय

DESK : इस वक्त की बड़ी खबर देश के राजनीति गलियारे से आ रही है। नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू को एक बार फिर बीजेपी ने बड़ा झटका दिया है। दादर नगर हवेली की पूरी इकाई का BJP में विलय ह

JDU को फिर लगा बड़ा झटका, दादर नगर हवेली की पूरी इकाई का BJP में विलय
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK : इस वक्त की बड़ी खबर देश के राजनीति गलियारे से आ रही है। नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू को एक बार फिर बीजेपी ने बड़ा झटका दिया है। दादर नगर हवेली की पूरी इकाई का BJP में विलय हो गया है। BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में जेडीयू की इकाई का बीजेपी में विलय हुआ है।


इससे पहले पिछले दिनों दमन-दीव में जेडीयू को बड़ा झटका लगा था। प्रदेश जेडीयू यूनिट के 17 में से 15 सदस्य बीजेपी में शामिल हो गए थे। वहीं पटना में तीन दिनों तक चली जेडीयू के राष्ट्रीय परिषद से ठीक पहले मणिपुर में जेडीयू के 6 में से पांच विधायक बीजेपी में शामिल हो गए थे।इससे पहले अरुणाचल प्रदेश में भी जेडीयू के सात में 6 विधायकों ने पाला बदलकर बीजेपी का दामन थाम लिया था।


बता दें कि दादरा और नगर हवेली भारत का एक केंद्र शासित प्रदेश है। यह पश्चिमी तट के पास स्थित है और इसके दो अलग अलग हिस्से हैं। दादरा गुजरात राज्य से घिरा है और नगर हवेली महाराष्ट्र और गुजरात की सीमा पर स्थित है। दादरा और नगर हवेली साल 1779 से एक पुर्तगाली उपनिवेश रहा, लेकिन 1954 में यह भारत का हिस्सा बन गया। 1961 तक यह स्वतंत्र रुप से संचालित और स्वराज्य था। इस साल में ही यह भारत का एक केंद्र शासित प्रदेश बना और अब यह भारतीय संसद के दोनों सदनों में प्रतिनिधित्व करता है।