ब्रेकिंग
बहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्स

JDU की राष्ट्रीय कार्यकारिणी शुरू, नीतीश के पहुंचते ही लगे पीएम बनाने के नारे

PATNA : जनता दल यूनाइटेड की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शुरू हो गई है. पटना स्थित प्रदेश कार्यालय के कर्पूरी सभागार में जेडीयू राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आयोजित हो रही है. पार्टी के राष्ट्रीय

JDU की राष्ट्रीय कार्यकारिणी शुरू, नीतीश के पहुंचते ही लगे पीएम बनाने के नारे
First Bihar
3 मिनट

PATNA : जनता दल यूनाइटेड की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शुरू हो गई है. पटना स्थित प्रदेश कार्यालय के कर्पूरी सभागार में जेडीयू राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आयोजित हो रही है. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह की अध्यक्षता में शुरू हुई इस बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ-साथ राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सभी सदस्य शामिल हो रहे हैं. देश भर से आए प्रतिनिधियों के सामने राष्ट्रीय कार्यकारिणी कई एजेंडों पर आज चर्चा करेगी, लेकिन आज राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रदेश कार्यालय पहुंचे तो उनको प्रधानमंत्री बनाने के लिए कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की. कर्पूरी सभागार में नीतीश के पहुंचते ही कार्यकर्ता नारा लगाने लगे कि देश का प्रधानमंत्री कैसा हो नीतीश कुमार जैसा हो.



जेडीयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में देश भर से आए प्रतिनिधियों के बीच नीतीश कुमार को लेकर एक प्रस्ताव पास किए जाने की उम्मीद है. इस प्रस्ताव में नीतीश कुमार को सीधे-सीधे प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार तो नहीं बनाया जाएगा, लेकिन विपक्षी एकजुटता के लिए 2024 में नीतीश काम करें इसका प्रस्ताव लाया जा सकता है. जेडीयू के कई नेताओं ने बारी-बारी से नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री पद के योग्य बताया है और 2024 में नीतीश के नेतृत्व को लेकर जेडीयू ने अपना पोस्टर बैनर भी बदल डाला है, लेकिन इस सब के बावजूद नीतीश कुमार को अधिकारिक तौर पर जेडीयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में प्रधानमंत्री उम्मीदवार घोषित किया जाए इसकी उम्मीद नहीं है. ऐसा करने से विपक्षी एकजुटता को झटका लग सकता है और जेडीयू हर हाल में एकजुटता से पहले ही बिखराव नहीं चाहता.



आपको बता दें, कल जब बैठक से पहले नीतीश कुमार जेडीयू ऑफिस पहुंचे थे, तब भी कार्यकर्ताओं ने अपना जोश दिखाया था. उस वक्त भी एक ही नारा लग रहा था 'देश का पीएम कैसा हो, नीतीश कुमार जैसा हो. इस दौरान नीतीश कुमार ने इन नारों को नज़रंदाज़ कर दिया था और पीएम पद की उम्मीदवारी पर कहा था कि ये सब फालतू की बातें हैं.

टैग्स