ब्रेकिंग
बिहार में रफ्तार का कहर: NH-106 पर तीन बाइकों की आमने-सामने टक्कर, एक की मौत; 5 गंभीर रूप से घायल✦बिहार में BPSC शिक्षिका पर जीजा से शादी करने का आरोप, बड़ी बहन की शिकायत पर DEO ने मांगा स्पष्टीकरण✦Bihar News : दरभंगा के स्कूल में ‘जुगाड़ टेक्नोलॉजी’ का खेल! बेंच से संभाली छत, 191 बच्चों की जान खतरे में! अब शिक्षा विभाग ने मानी गलती✦Bihar Politics : पटना स्नातक सीट पर अनंत सिंह बनाम नीरज कुमार, बोले बाहुबली विधायक - नीतीश जी मनाते तो मान जाता, अब पीछे हटने का सवाल नहीं✦छपरा चाकूबाजी कांड में पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, आरोपियों पर FIR दर्ज; 3 की मौत, एक गंभीर पटना रेफर✦बिहार में रफ्तार का कहर: NH-106 पर तीन बाइकों की आमने-सामने टक्कर, एक की मौत; 5 गंभीर रूप से घायल✦बिहार में BPSC शिक्षिका पर जीजा से शादी करने का आरोप, बड़ी बहन की शिकायत पर DEO ने मांगा स्पष्टीकरण✦Bihar News : दरभंगा के स्कूल में ‘जुगाड़ टेक्नोलॉजी’ का खेल! बेंच से संभाली छत, 191 बच्चों की जान खतरे में! अब शिक्षा विभाग ने मानी गलती✦Bihar Politics : पटना स्नातक सीट पर अनंत सिंह बनाम नीरज कुमार, बोले बाहुबली विधायक - नीतीश जी मनाते तो मान जाता, अब पीछे हटने का सवाल नहीं✦छपरा चाकूबाजी कांड में पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, आरोपियों पर FIR दर्ज; 3 की मौत, एक गंभीर पटना रेफर

जेडीयू के सांसद कहीं और से गाइड हो रहे हैं: मंत्री संजय झा ने अपनी ही पार्टी के MP पर लगाया आरोप

PATNA: आंतरिक कलह से घिरे जेडीयू में एक दूसरे पर आरोप लगाने का सिलसिला तेज हो गया है. अब नीतीश कुमार के करीबी मंत्री संजय झा ने अपनी ही पार्टी के सांसद पर कहीं और से गाइड होने का आ

जेडीयू के सांसद कहीं और से गाइड हो रहे हैं: मंत्री संजय झा ने अपनी ही पार्टी के MP पर लगाया आरोप
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: आंतरिक कलह से घिरे जेडीयू में एक दूसरे पर आरोप लगाने का सिलसिला तेज हो गया है. अब नीतीश कुमार के करीबी मंत्री संजय झा ने अपनी ही पार्टी के सांसद पर कहीं और से गाइड होने का आरोप लगा दिया है. संजय झा ने कहा है कि जेडीयू एमपी वहीं जाने की तैयारी कर रहे हैं, जहां से गाइड हो रहे हैं.


सांसद सुनील कुमार पिंटू पर आरोप

दरअसल मामला जातीय गणना से जुड़ा है. जेडीयू के सांसद सुनील कुमार पिंटू ने गुरूवार को ये कहा था कि जातीय गणना में फर्जीवाड़ा किया गया है. इसमें तेली समाज की संख्या को कम कर दिया गया है. तेली समाज की कई बस्तियों, मोहल्लों में गणना करने वाले पहुंचे ही नहीं. सुनील पिंटू ने रविवार को पटना में तेली समाज की बैठक भी बुलायी है.


संजय झा ने लगाया आरोप

आज जेडीयू के मंत्री संजय झा से सुनील कुमार पिंटू के बयान पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने अपनी ही पार्टी के एमपी पर कहीं और से गाइड होने का आरोप लगाया. संजय झा ने कहा कि सुनील कुमार पिंटू जहां से आये हैं, वहीं वापस जाना चाह रहे हैं. इसलिए ऐसा आरोप लगा रहे हैं. नीतीश कुमार ने जातीय गणना करा कर ऐतिहासिक काम किया है, इस पर सवाल नहीं उठाया जा सकता.


बता दें कि सुनील कुमार पिंटू सीतामढ़ी से जेडीयू के सांसद हैं. वे पहले बीजेपी के नेता हुआ करते थे. 2019 के लोकसभा चुनाव में वे जेडीयू के टिकट पर सांसद चुने गये. मंत्री संजय झा ने आज जो कहा उसका मतलब यही है कि सुनील कुमार पिंटू फिर से भाजपा में जाना चाह रहे हैं. वैसे दिलचस्प बात ये भी है कि खुद संजय झा भी पहले बीजेपी में ही थे.