ब्रेकिंग
Bihar News : छठ महापर्व 2026: आज शुरू हुआ 36 घंटे का निर्जला व्रत, शाम 4:54 बजे डूबते सूर्य को अर्घ्य देंगी व्रती, जानें कल सुबह का समय✦Bihar News: बिहार बोर्ड ने जारी किया मैट्रिक-इंटर सेंटअप परीक्षा का शेड्यूल, नवंबर में होंगी परीक्षाएं; इस गलती पर नहीं मिलेगा एडमिट कार्ड✦Bihar News : सीतामढ़ी में धान की थ्रेसर मशीन बनी काल, पत्नी को बचाने दौड़े पति की भी गई जान; एक साथ दो मौतों से गांव में मचा कोहराम✦Bihar News: कटिहार में महादलित बस्ती पहुंचे DM आशुतोष द्विवेदी, जमीन पर बैठकर खाया खरना का प्रसाद; 200 महिलाओं को बांटी साड़ी✦Bihar News : अयोध्या से जनकपुर धाम तक चलेगी ट्रेन, बिहार के 5 जिलों से गुजरेगी; जयनगर से नेपाल में करेगी एंट्री✦Bihar News : छठ महापर्व 2026: आज शुरू हुआ 36 घंटे का निर्जला व्रत, शाम 4:54 बजे डूबते सूर्य को अर्घ्य देंगी व्रती, जानें कल सुबह का समय✦Bihar News: बिहार बोर्ड ने जारी किया मैट्रिक-इंटर सेंटअप परीक्षा का शेड्यूल, नवंबर में होंगी परीक्षाएं; इस गलती पर नहीं मिलेगा एडमिट कार्ड✦Bihar News : सीतामढ़ी में धान की थ्रेसर मशीन बनी काल, पत्नी को बचाने दौड़े पति की भी गई जान; एक साथ दो मौतों से गांव में मचा कोहराम✦Bihar News: कटिहार में महादलित बस्ती पहुंचे DM आशुतोष द्विवेदी, जमीन पर बैठकर खाया खरना का प्रसाद; 200 महिलाओं को बांटी साड़ी✦Bihar News : अयोध्या से जनकपुर धाम तक चलेगी ट्रेन, बिहार के 5 जिलों से गुजरेगी; जयनगर से नेपाल में करेगी एंट्री

JDU के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने की तेजस्वी यादव को सम्मानित करने की मांग

PATNA : JDU के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को सम्मानित करने की मांग की है. संजय सिंह ने कहा है कि तेजस्वी यादव ने कीर्तिमान स्थापित किया है जिसके ल

JDU के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने की तेजस्वी यादव को सम्मानित करने की मांग
First Bihar
3 मिनट

PATNA : JDU के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को सम्मानित करने की मांग की है. संजय सिंह ने कहा है कि तेजस्वी यादव ने कीर्तिमान स्थापित किया है जिसके लिए उन्हें सम्मानित किया जाना चाहिये.


रणछोड़ सम्मान से सम्मानित हों तेजस्वी
जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने आज बयान जारी कर कहा कि तेजस्वी यादव ने आज नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है. अब तक के इतिहास में बिहार में कोई नेता प्रतिपक्ष दो महीने तक बिहार छोड़ कर गायब नहीं रहा होगा. लेकिन तेजस्वी यादव पिछले दो महीने से बिहार से गायब हैं. लिहाजा उनका सम्मान किया जाना चाहिये. संजय सिंह ने कहा है कि  तेजस्वी यादव को अब रणछोड़ सम्मान से सम्मानित किया जाना चाहिए. नेता प्रतिपक्ष जैसे संवैधानिक पद पर होने के बावजूद तेजस्वी यादव ने बिहार से बाहर रहते हुए आज दो महीने का वक़्त पूरा कर लिया है. तेजस्वी यादव ने विपरीत परिस्थितियों में राज्य की जनता का साथ ना केवल छोड़ा बल्कि उसका भी एक कीर्तिमान बना दिया.


योग्य नेता के लिए छोड़ दें कुर्सी
संजय सिंह ने कहा है कि तेजस्वी यादव पिछले 2 महीने से बिहार से दूर हैं. पिछले 60 दिनों से उन्होंने प्रदेश में कदम नहीं रखा हालांकि सियासत करने सोशल मीडिया पर अवश्य आ जाते हैं. अपने पिता लालू यादव को जमानत मिलने के बाद तेजस्वी दिल्ली गए और वहीं के होकर रह गए. अगर उन्हें बिहार वापस नहीं आना है तो नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी क्यों नही  किसी योग्य व्यक्ति के लिए छोड़ देते हैं? 


जदयू प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा है कि तेजस्वी यादव ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि उनमें राजनीतिक स्थिरता की कमी है. एक तरफ जहां बिहार में संक्रमण की रफ्तार थमने के बाद लोगों की जिंदगी पटरी पर वापस आ रही है वहीं तेजस्वी यादव बाल का खाल निकालने में जुटे हुए हैं. तेजस्वी के जीवन पर बचपन से घोटालों का इतना प्रभाव रहा है कि उन्हें सोते जागते घोटाला ही नजर आता है. अपने पिता लालू यादव का जन्मदिन मनाकर 5 दिन बाद नींद से जागे भी तो बिहार में घोटाले के आरोपों के साथ? तेजस्वी शायद भूल गए हैं कि उनके पिता अब बिहार के मुख्यमंत्री नहीं हैं बल्कि नीतीश कुमार हैं.

टैग्स