ब्रेकिंग
अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी

जेडीयू के एमएससी का बड़ा हमला.. मंत्री नहीं बनने की वजह से छटपटा रहे हैं ज्ञानू

PATNA : बिहार में बीजेपी के विधायक ने सरकार पर सवाल क्या उठाई कि जेडीयू को काफी किरकिरी लग गई. जेडीयू के एमएससी संजय सिंह ने ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू की औकात बताते हुए सीधे तौर पर कह

जेडीयू के एमएससी का बड़ा हमला.. मंत्री नहीं बनने की वजह से छटपटा रहे हैं ज्ञानू
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में बीजेपी के विधायक ने सरकार पर सवाल क्या उठाई कि जेडीयू को काफी किरकिरी लग गई. जेडीयू के एमएससी संजय सिंह ने ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू की औकात बताते हुए सीधे तौर पर कह दिया कि अगर नीतीश कुमार का चेहरा नहीं होता तो ज्ञानू को वोट तक नहीं मिलता. 


संजय सिंह ने ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू के लिए बेहद कड़े शब्दों का इस्तेमाल किया है. संजय सिंह ने कहा कि ज्ञानू की औकात ही क्या है. ज्ञानू अगर इसी तरीके से बोलते रहेंगे तो सड़क पर उन्हें लोग बेइज्जत कर देंगे. ज्ञानू पहले अपनी हैसियत जान ले. 


आपको बता दें कि ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू ने बीजेपी के नेतृत्व पर सवाल उठाया था. उसके बाद उन्होंने कहा था कि बिहार में मंत्री जो लोग बने हैं वह सेटिंग से बने हैं. उसके बाद से सियासत तेज हो गई. पहले बीजेपी कोटे के मंत्री रामप्रीत सिंह ने पार्टी से ज्ञानू पर कार्रवाई करने की मांग की.


अब जेडीयू ने ज्ञानू के ऊपर हमला बोलते हुए कहा है कि चुनाव के टाइम संजय सिंह जैसे एमएलसी को 20 दफे ज्ञानू  फोन करते हैं और मेरे जाने पर उनको वोट मिलता है. संजय सिंह यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा कि ज्ञानू मंत्री नहीं बनने की वजह से छटपटा रहे हैं.