ब्रेकिंग
बेतिया में सेंको गोल्ड शोरूम से 30-40 करोड़ के गहने लूटे! 8 हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े मचाया तांडव✦Bihar News : परिवहन विभाग ने ‘प्रवर्तन निरीक्षक’ को सेवा से किया बर्खास्त, जांच आयुक्त ने सभी आरोपों को पाया प्रमाणित…कमिश्नर ने जारी किया आदेश ✦बिहार के सभी जिलों का दौरा करेंगे CM सम्राट चौधरी, अधिकारियों के साथ आम जनता से भी करेंगे सीधा संवाद✦Bihar Board Inter Exam 2027: कल से शुरू होगी इंटर की सेंटअप परीक्षा, 19 से 28 नवंबर तक दो पालियों में एग्जाम; जानें पूरा शेड्यूल और प्रैक्टिकल की तारीख✦पटना में बनेगा IIT रिसर्च पार्क... 305 करोड़ होंगे खर्च, बिहार के युवाओं को मिलेगा नई तकनीक सीखने का मौका✦बेतिया में सेंको गोल्ड शोरूम से 30-40 करोड़ के गहने लूटे! 8 हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े मचाया तांडव✦Bihar News : परिवहन विभाग ने ‘प्रवर्तन निरीक्षक’ को सेवा से किया बर्खास्त, जांच आयुक्त ने सभी आरोपों को पाया प्रमाणित…कमिश्नर ने जारी किया आदेश ✦बिहार के सभी जिलों का दौरा करेंगे CM सम्राट चौधरी, अधिकारियों के साथ आम जनता से भी करेंगे सीधा संवाद✦Bihar Board Inter Exam 2027: कल से शुरू होगी इंटर की सेंटअप परीक्षा, 19 से 28 नवंबर तक दो पालियों में एग्जाम; जानें पूरा शेड्यूल और प्रैक्टिकल की तारीख✦पटना में बनेगा IIT रिसर्च पार्क... 305 करोड़ होंगे खर्च, बिहार के युवाओं को मिलेगा नई तकनीक सीखने का मौका

गांधी मैदान पहुंचे JDU के मंत्री से लेकर सांसद और विधायक, थोड़ी देर में संगठन का लिटमस टेस्ट

PATNA : कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने के लिए जेडीयू के मंत्रियों, सांसदों और विधायकों का गांधी मैदान पहुंचना जारी है. गांधी मैदान पर बने बड़े मंच पर पार्टी के सांसदों और विधायक

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने के लिए जेडीयू के मंत्रियों, सांसदों और विधायकों का गांधी मैदान पहुंचना जारी है. गांधी मैदान पर बने बड़े मंच पर पार्टी के सांसदों और विधायकों को बड़े नेताओं के साथ जगह दी गई है. गांधी मैदान जेडीयू के कार्यकर्ताओं से धीरे-धीरे भर रहा है.


जेडीयू ने अपने कार्यकर्ता सम्मेलन में तकरीबन 200000 कार्यकर्ताओं के शामिल होने की उम्मीद जताई है. थोड़ी देर बाद ही यह साफ हो जाएगा कि इस संगठन के पैमाने पर जेडीयू का यह दावा कितना मजबूत है. चुनाव के पहले नीतीश कुमार की पार्टी के लिए गांधी मैदान का कार्यकर्ता सम्मेलन लिटमस टेस्ट की तरह माना जा रहा है.


चुनावी साल में टिकट की दावेदारी करने वाले जेडीयू के नेताओं ने पूरे दमखम के साथ गांधी मैदान भरने का बीड़ा उठाया है. बिहार के लगभग हर विधानसभा से टिकट के दावेदारों ने अपने कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ गांधी मैदान पहुंचकर नेता को यह बताने का प्रयास किया है कि उनके साथ जनसमर्थन है. 

कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करने के लिए नीतीश कुमार जब गांधी मैदान पहुंचेंगे तो उस वक्त मौजूद रहने वाली कार्यकर्ताओं की भीड़ का आकलन किया जायेगा. जेडीयू अपने तौर पर कार्यकर्ताओं की भीड़ को लेकर दावा करेगी, तो वहीं विरोधी अपने नजरिए से हालांकि जनता दल यूनाइटेड ने इस सम्मेलन में केवल कार्यकर्ताओं को ही बुलाया है.  इस लिहाज से इस रैली की तरह नहीं देखा जा रहा है.