ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

JDU के एलान पर बोली BJP, यूपी में तो पहले कभी समझौता हुआ भी नहीं था

PATNA : जनता दल यूनाइटेड ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार उतारने का ऐलान कर दिया और इसके साथ ही यह तय हो गया कि जेडीयू यूपी में बीजेपी के साथ मिलकर चुनाव नहीं लड़ने जा रही. जेडीयू के इस

JDU के एलान पर बोली BJP, यूपी में तो पहले कभी समझौता हुआ भी नहीं था
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : जनता दल यूनाइटेड ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार उतारने का ऐलान कर दिया और इसके साथ ही यह तय हो गया कि जेडीयू यूपी में बीजेपी के साथ मिलकर चुनाव नहीं लड़ने जा रही. जेडीयू के इस ऐलान के बाद बिहार बीजेपी नेतृत्व की तरफ से पहली प्रतिक्रिया सामने आई है. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संजय जयसवाल ने कहा है कि हमारा गठबंधन उत्तर प्रदेश में कभी था ही नहीं. 


बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है कि यूपी में हम पहले भी जेडीयू के साथ नहीं लेने थे, और ना ही झारखंड जैसे राज्यों में. जेडीयू ने झारखंड में भी अकेले चुनाव लड़ा था. हमारा गठबंधन केवल बिहार के लिए है.यह पूछे जाने पर कि क्या यूपी में एलायंस नहीं होने से बिहार में सरकार पर असर पड़ेगा. डॉक्टर संजय जयसवाल ने कहा कि ऐसा हरगिज़ नहीं होने वाला. 


प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बिहार में सरकार मजबूती के साथ चलती रहेगी और यूपी में जो कुछ हो रहा है उसका बिहार में कोई असर नहीं होने वाला. हर प्रदेश का नेतृत्व यह तय करता है कि किसके साथ उसका गठबंधन होगा जेडीयू और बीजेपी कभी भी उत्तर प्रदेश में एक साथ चुनाव नहीं लेने हैं. संजय जायसवाल ने यह भी कहा कि बीजेपी अपने तीन सहयोगियों के साथ बिहार में मजबूती के साथ सरकार चला रही है. 

टैग्स