ब्रेकिंग
नेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लाननेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लान

'ज्ञानवापी को मस्जिद कहना बंद करें ....', बोले धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री .... देश का दुर्भाग्य सनातनी इस प्रकार का कार्य देख रहे

DESK : वाराणसी में ज्ञानवापी मस्जिद में चल रहे सर्वे को लेकर अब बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयां सामने आया है। पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा है कि - ज्ञान

'ज्ञानवापी को मस्जिद कहना बंद करें ....', बोले धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ....  देश का दुर्भाग्य सनातनी इस प्रकार का कार्य देख रहे
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

DESK : वाराणसी में ज्ञानवापी मस्जिद में चल रहे सर्वे को लेकर अब बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयां सामने आया है। पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा है कि - ज्ञानवापी को पहले मस्जिद कहना बंद करें यह मस्जिद नहीं बल्कि भगवान् शिव का मंदिर है। यह देश का  दुर्भाग्य  है की आज यह सब हो रहा है। इसके आलावा उन्होंने नूहं हिंसा को लेकर कहा कि - देश का दुर्भाग्य है सनातनी हिंदू इस प्रकार का कार्य देख रहे हैं। अभी ही समय है सब लोग जाग जाओ।


दरअसल, वाराणसी में  ज्ञानवापी  परिसर का पिछले दो दिनों से सर्वें करवाया जा रहा है। इसको लेकर दोनों पक्षों के तरफ से अलग-अलग दावे किए जा रह हैं। इसी कड़ी में धीरेंद्र शास्त्री से ज्ञानवापी पर चल रहे सर्वे को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, 'ज्ञानवापी मस्जिद नहीं है। सबसे पहले तो यह कहना बंद कर दो। ज्ञानवापी भगवान शंकर का मंदिर है।' इससे पहले  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी ज्ञानवापी को मस्जिद कहे जाने पर आपत्ति जताई थी। स्थानीय अदालत, हाई कोर्ट और फिर सुप्रीम कोर्ट से मिली अनुमति के बाद ज्ञानवापी में सर्वे किया जा रहा है।



वहीं, इन्होने नूहं में जो रहे हिंसे को लेकर कहा कि - 'देश का दुर्भाग्य है सनातनी हिंदू इस प्रकार का कार्य देख रहे हैं। सब लोग जा जाओ।' 31 जुलाई को हरियाणा के नूंह में ब्रजमंडल यात्रा पर हमले के बाद सांप्रदायिक हिंसा भड़क गई थी। हिंसा में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि दर्जनों लोग घायल हो गए।अब इस हिंसा की आग लगातार बढ़ती हुई नजर आ रही है। 



आपको बताते चलें कि, धीरेंद्र शास्त्री अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। अपने हिंदूवादी अजेंडों को लेकर बेहद मुखर रहने वाले धीरेंद्र शास्त्री खुलकर कहते हैं कि वह भारत को हिंदू राष्ट्र बनते देखना चाहते हैं और इस दिशा में काम कर रहे हैं। धीरेंद्र शास्त्री भक्तों के मन की बात समझ जाने का दावा करते हैं और उनके दरबार के वीडियो सोशल मीडिया पर बेहद लोकप्रिय हैं।