ब्रेकिंग
CBSE 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 की डेटशीट जारी, इस दिन से शुरू होंगी परीक्षाएं; यहां देखें पूरी जानकारी✦सरेंडर से पहले अनंत सिंह ने दिखाया दम: प्रयागराज जाने के दौरान हुआ भव्य स्वागत, कहीं फूलों की बारिश तो कहीं पहनाया गया चांदी का मुकुट✦सुरक्षित आंखें...सुरक्षित दिवाली: पटाखों से आंखों में चोट लगी तो चिंता नहीं, 15 साल से कम उम्र के बच्चों का मुफ्त इलाज करेगा एएसजी आई हॉस्पिटल✦सीवान कोर्ट में पेशी के बाद शहाबुद्दीन के घर पहुंचे लालू प्रसाद, ओसामा के बेटे को दुलारते आए नजर✦बिहार जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस में लगी आग, रेल यात्रियों में मची चीख-पुकार✦CBSE 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 की डेटशीट जारी, इस दिन से शुरू होंगी परीक्षाएं; यहां देखें पूरी जानकारी✦सरेंडर से पहले अनंत सिंह ने दिखाया दम: प्रयागराज जाने के दौरान हुआ भव्य स्वागत, कहीं फूलों की बारिश तो कहीं पहनाया गया चांदी का मुकुट✦सुरक्षित आंखें...सुरक्षित दिवाली: पटाखों से आंखों में चोट लगी तो चिंता नहीं, 15 साल से कम उम्र के बच्चों का मुफ्त इलाज करेगा एएसजी आई हॉस्पिटल✦सीवान कोर्ट में पेशी के बाद शहाबुद्दीन के घर पहुंचे लालू प्रसाद, ओसामा के बेटे को दुलारते आए नजर✦बिहार जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस में लगी आग, रेल यात्रियों में मची चीख-पुकार

जातीय जनगणना पर तेजस्वी की बड़ी मांग.. केंद्र ने फिर खारिज किया, विधानसभा के मौजूदा सत्र में नीतीश सरकार करे कास्ट सेंसस का एलान

PATNA : बिहार में जातीय जनगणना को लेकर एक बार फिर से सियासत तेज होती नजर आ रही है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार को जातीय जनगणना की याद दिलाते हुए कहा है कि केंद्र सरक

जातीय जनगणना पर तेजस्वी की बड़ी मांग.. केंद्र ने फिर खारिज किया, विधानसभा के मौजूदा सत्र में नीतीश सरकार करे कास्ट सेंसस का एलान
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार में जातीय जनगणना को लेकर एक बार फिर से सियासत तेज होती नजर आ रही है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार को जातीय जनगणना की याद दिलाते हुए कहा है कि केंद्र सरकार ने जातीय जनगणना की मांग को एक बार फिर से खारिज कर दिया है. ऐसे में नीतीश सरकार को पहल करनी चाहिए. 


तेजस्वी यादव ने कहा है कि जातीय जनगणना के सवाल पर सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल प्रधानमंत्री से जाकर मिला था, प्रधानमंत्री ने भरोसा भी दिया था. लेकिन ने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने मंगलवार को संसद में एक बार फिर इस बात की जानकारी दी है कि जातीय जनगणना नहीं कराई जाएगी.


तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश कुमार कई बार कह चुके हैं कि अगर केंद्र सरकार जातीय जनगणना नहीं कराएगी तो राज्य अपने खर्च पर इसे कराएगा. ऐसे में अब जबकि केंद्र सरकार ने फिर से स्पष्ट कर दिया है कि जातीय जनगणना नहीं कराई जाएगी. बिहार सरकार को तत्काल पहल करनी चाहिए. तेजस्वी ने कहा कि विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान ही सरकार को यह घोषणा करनी चाहिए कि राज्य सरकार अपने खर्च पर राज्य में जातीय जनगणना कराएगी.


तेजस्वी ने कहा कि जब जातीय जनगणना को लेकर सवाल पूछा गया था तब पिछली दफे नीतीश कुमार ने बिहार में उपचुनाव का हवाला दिया था नीतीश कुमार ने कहा था कि उपचुनाव के बाद बिहार में इस पर सर्वदलीय बैठक बुलाकर बातचीत करेंगे. अब उपचुनाव खत्म हुए अच्छा वक्त निकल चुका है लेकिन नीतीश कुमार जी चुप्पी साधे बैठे हैं. नीतीश कुमार को तत्काल जातीय जनगणना पर अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए. तेजस्वी ने कहा कि उनकी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल इस मामले को छोड़ने वाली नहीं है.

टैग्स