ब्रेकिंग
Gaya News: सफाईकर्मी जितेंद्र मांझी की ईमानदारी के कायल हुए IAS-IPS अधिकारी, लाखों का लॉकेट लौटाकर जीत लिया दिल✦Bihar Teacher Salary: बिहार में शिक्षकों का नहीं रुकेगा वेतन, तय समय पर होगा भुगतान, शिक्षा सचिव ने बताई सच्चाई✦Patna News: पटना में जंग लगे पुराने टिनों में रखा 360 किलो घी जब्त, बासी मिठाइयां समोसा पनीर को किया गया नष्ट, कई दुकानों को बंद करने का आदेश✦Bihar Crime: मोतिहारी में 50 लाख की डकैती, मां-बेटे को बंधक बनाकर कैश और गहना लूटा✦देर से ऑफिस पहुंचे सरकारी बाबूओं को माला पहनाकर विधायक ने किया स्वागत, तंज कसते हुए बोले- ‘बहुत अच्छा काम कर रहे हैं’✦Gaya News: सफाईकर्मी जितेंद्र मांझी की ईमानदारी के कायल हुए IAS-IPS अधिकारी, लाखों का लॉकेट लौटाकर जीत लिया दिल✦Bihar Teacher Salary: बिहार में शिक्षकों का नहीं रुकेगा वेतन, तय समय पर होगा भुगतान, शिक्षा सचिव ने बताई सच्चाई✦Patna News: पटना में जंग लगे पुराने टिनों में रखा 360 किलो घी जब्त, बासी मिठाइयां समोसा पनीर को किया गया नष्ट, कई दुकानों को बंद करने का आदेश✦Bihar Crime: मोतिहारी में 50 लाख की डकैती, मां-बेटे को बंधक बनाकर कैश और गहना लूटा✦देर से ऑफिस पहुंचे सरकारी बाबूओं को माला पहनाकर विधायक ने किया स्वागत, तंज कसते हुए बोले- ‘बहुत अच्छा काम कर रहे हैं’

जातीय जनगणना से भाजपा को एतराज नहीं, डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद बोले.. पीएम से मिलने बीजेपी के नेता भी जाएंगे

PATNA : जातीय जनगणना के मसले पर बीजेपी और जेडीयू के बीच बढ़ी दूरी अब रंग दिखाने लगी है. बीजेपी के तेवर अब जातीय जनगणना के सवाल पर धीरे-धीरे नरम पड़ने लगे हैं. बिहार के डिप्टी स

जातीय जनगणना से भाजपा को एतराज नहीं, डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद बोले.. पीएम से मिलने बीजेपी के नेता भी जाएंगे
First Bihar
2 मिनट

PATNA : जातीय जनगणना के मसले पर बीजेपी और जेडीयू के बीच बढ़ी दूरी अब रंग दिखाने लगी है. बीजेपी के तेवर अब जातीय जनगणना के सवाल पर धीरे-धीरे नरम पड़ने लगे हैं. बिहार के डिप्टी सीएम और बीजेपी नेता तारकिशोर प्रसाद ने जातीय जनगणना को लेकर बड़ा बयान दिया है. तारकिशोर प्रसाद ने कहा है कि बीजेपी को जातीय जनगणना से कोई एतराज नहीं है. प्रधानमंत्री से मिलने नीतीश कुमार के साथ जा रहे प्रतिनिधिमंडल में भाजपा के नेता भी शामिल होंगे. 


आपको बता दें कि आज सुबह ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है कि उन्हें प्रधानमंत्री से मुलाकात का समय मिल गया है. 23 अगस्त को वे बिहार के प्रतिनिधि मंडल के साथ उनसे मुलाकात करने जाएंगे. इसके बाद उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि भाजपा को जातीय जनगणना से कोई एतराज नहीं है. प्रधानमंत्री का जातीय जनगणना के मुद्दे पर सीएम को मुलाकात करने के लिए समय देना स्वागत योग्य है. मुख्यमंत्री के साथ बीजेपी के नेता भी प्रतिनिधिमंडल में शामिल होकर पीएम से मुलाकात करने जाएंगे. 


गौरतलब है कि जातीय जनगणना के मुद्दे पर एक तरफ जहां बिहार बीजेपी के नेताओं के तेवर धीरे-धीरे नरम होते नज़र आ रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ बिहार से बीजेपी का केंद्रीय नेतृत्व करने वाले नेता अभी भी अपने स्टैंड पर कायम हैं. जन आशीर्वाद यात्रा की शुरुआत के दौरान गया में केंद्रीय मंत्री और आरा सांसद आरके सिंह ने जातीय जनगणना को विपक्ष की जात-पात की राजनीति बता दिया है तो वहीं दूसरी तरफ बिहार की उपमुख्यमंत्री रेणु देवी ने बीते दिनों अपने बयान में कहा था कि जिस तरह कर्नाटक और उड़ीसा में जातीय जनगणना कराई गई. उस तरह बिहार भी इसके लिए स्वतंत्र है.