ब्रेकिंग
मजाक नहीं तो और क्या है...? रिश्वत नहीं लेने की फिर से शपथ लेंगे बिहार के अफसर-कर्मी, मुख्य सचिव ने जारी किया आदेश✦बिहार में बड़ा हादसा: पटाखा बनाने के दौरान ब्लास्ट, पति-पत्नी और बेटी समेत चार लोगों की मौत; बढ़ सकता है आंकड़ा✦चोरी से पहले शातिर चोरों ने बाहर से बंद किए पड़ोसियों के घर, फिर शिक्षक के मकान से 10 लाख के जेवर लेकर फरार✦टीकाकरण के कुछ घंटे बाद नवजात की मौत, परिजनों ने स्वास्थ्य कर्मियों पर लगाया गंभीर आरोप✦बिहार में डिजिटल शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा, 6वीं से कंप्यूटर होगा अनिवार्य; सभी मॉडल स्कूलों में स्मार्ट क्लास✦मजाक नहीं तो और क्या है...? रिश्वत नहीं लेने की फिर से शपथ लेंगे बिहार के अफसर-कर्मी, मुख्य सचिव ने जारी किया आदेश✦बिहार में बड़ा हादसा: पटाखा बनाने के दौरान ब्लास्ट, पति-पत्नी और बेटी समेत चार लोगों की मौत; बढ़ सकता है आंकड़ा✦चोरी से पहले शातिर चोरों ने बाहर से बंद किए पड़ोसियों के घर, फिर शिक्षक के मकान से 10 लाख के जेवर लेकर फरार✦टीकाकरण के कुछ घंटे बाद नवजात की मौत, परिजनों ने स्वास्थ्य कर्मियों पर लगाया गंभीर आरोप✦बिहार में डिजिटल शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा, 6वीं से कंप्यूटर होगा अनिवार्य; सभी मॉडल स्कूलों में स्मार्ट क्लास

‘जातीय गणना के आंकड़ों के मुताबिक आरक्षण दे बिहार सरकार’ सीएम नीतीश से पारस की बड़ी मांग

PATNA: दुर्गापूजा के मौके पर पटना पहुंचे राष्ट्रीय लोजपा के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने बिहार सरकार से बड़ी मांग कर दी है। पारस ने कहा है कि बिहार सरकार ने जाती

‘जातीय गणना के आंकड़ों के मुताबिक आरक्षण दे बिहार सरकार’ सीएम नीतीश से पारस की बड़ी मांग
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: दुर्गापूजा के मौके पर पटना पहुंचे राष्ट्रीय लोजपा के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने बिहार सरकार से बड़ी मांग कर दी है। पारस ने कहा है कि बिहार सरकार ने जातीय गणना के जो आंकड़े जारी किए वे पूरी तरह से फर्जी हैं लेकिन अब जब आंकड़े जारी हो ही गए हैं तो बिहार सरकार आंकड़ों के हिसाब से जिन जातियों की संख्या कम है उन्हें आरक्षण दे।


दरअसल, केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस पटना के डाक बंगला चौराहे पर बनाए गए भव्य पूजा पंडाल में मां दुर्गा की पूजा करने पहुंचे थे। माता का आशीर्वाद लेने के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि मां दुर्गा से उन्होंने पूरे देश के लिए आशीर्वाद मांगा है। वहीं जातीय जनगणना पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि नीतीश सरकार ने जो सर्वे कराया है वह पूरी तरह से गलत है। सचिवालय और घर में बैठकर सर्वे किया गया है।


उन्होंने आंकड़ों पर सवाल उठाते हुए कहा कि पासवान जाति के लोगों की संख्या कम करके दिखाई गई है। पासवान समाज की 10 वर्ष पहले जितनी आबादी थी उसे कम करने का काम किया हैं। लालू प्रसाद और नीतीश अच्छी तरह से जानते हैं कि पासवान समाज के लोग महागठबंधन को वोट नहीं देते हैं इसलिए संख्या कम बताई है। उन्होंने बिहार सरकार से मांग की है कि आप अपने सर्वे के हिसाब से फिर से ठीक कर सही संख्या बताई जाए और नहीं तो संख्या के मुताबिक आरक्षण का लाभ दिया जाए।