ब्रेकिंग
‘उन्हें पांच साल और मुख्यमंत्री रहना चाहिए था’, सीएम की कुर्सी छोड़ने पर बोलीं नीतीश कुमार की बड़ी बहन; निशांत पर क्या कहा?बांकीपुर उपचुनाव: वोटिंग की रफ्तार काफी धीमी, दोपहर 1 बजे तक महज इतने प्रतिशत मतदानबांकीपुर उपचुनाव: वोटिंग के बीच फॉर्च्यूनर गाड़ी से 1.17 लाख कैश बरामद, पटना पुलिस की कार्रवाईपैलेट गन के इस्तेमाल पर SOP क्या है? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से पूछा, बल प्रयोग की नीति पर भी उठाए सवालबिना MLA-MLC बने 6 महीने से अधिक समय तक मंत्री कैसे बने दीपक प्रकाश? सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार से मांगा जवाब‘उन्हें पांच साल और मुख्यमंत्री रहना चाहिए था’, सीएम की कुर्सी छोड़ने पर बोलीं नीतीश कुमार की बड़ी बहन; निशांत पर क्या कहा?बांकीपुर उपचुनाव: वोटिंग की रफ्तार काफी धीमी, दोपहर 1 बजे तक महज इतने प्रतिशत मतदानबांकीपुर उपचुनाव: वोटिंग के बीच फॉर्च्यूनर गाड़ी से 1.17 लाख कैश बरामद, पटना पुलिस की कार्रवाईपैलेट गन के इस्तेमाल पर SOP क्या है? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से पूछा, बल प्रयोग की नीति पर भी उठाए सवालबिना MLA-MLC बने 6 महीने से अधिक समय तक मंत्री कैसे बने दीपक प्रकाश? सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार से मांगा जवाब

‘जनता राज’ में तांडव मचा रहे अपराधी, विजय सिन्हा बोले- धृतराष्ट्र बन तमाशा देख रही सरकार

ARWAL: दो दिन पहले अरवल में दुष्कर्म का विरोध करने पर बदमाशों ने एक मां-बेटी को जिंदा जलाकर मार दिया। इस दोहरे हत्याकांड को लेकर बिहार की सियासत गरमा गई है। अरवल पहुंचे नेता प्रतिप

‘जनता राज’ में तांडव मचा रहे अपराधी, विजय सिन्हा बोले- धृतराष्ट्र बन तमाशा देख रही सरकार
Mukesh Srivastava
3 मिनट

ARWAL: दो दिन पहले अरवल में दुष्कर्म का विरोध करने पर बदमाशों ने एक मां-बेटी को जिंदा जलाकर मार दिया। इस दोहरे हत्याकांड को लेकर बिहार की सियासत गरमा गई है। अरवल पहुंचे नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने बिहार सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने घटना की निंदा करते हुए सरकार से इसकी उच्चस्तरिय जांच की मांग की है। उन्होंने सीएम नीतीश कुमार से पूछा है कि जिस जनता राज की वे दुहाई दे रहे हैं, क्या यही वह जनता राज है, जिसमें हर दिन दुष्कर्म और हत्या की घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने कहा कि बिहार की पुलिस सरकार के दबाव में काम कर रही है, इसलिए पीड़ितों को न्याय नहीं मिल रहा है। 


विजय सिन्हा ने कहा कि अरवल की घटना बहुत ही दुखद और दुर्भागपूर्ण है। बिहार के हर जिले में दुष्कर्म की घटनाएं हो रही हैं लेकिन अरवल की घटना से लोग सहम गए हैं। दुष्कर्म में विफल होने पर मां-बेटी को जिंदा जला देने की घटना के बावजूद प्रशासन की तरफ से एक्शन नहीं लिया जा रहा है। विजय सिन्हा ने कहा कि पीड़ित परिवार को हर हाल में न्याय मिलना चाहिए। पीड़ित परिवार को सरकार उचित मुआवजा दे और अपराधियों को गिरफ्तार कर स्पीडी ट्रायल चलाकर उन्हें सख्त से सख्त सजा दी जाए।


विजय सिन्हा ने कहा कि बिहार की पुलिस सरकार के दबाव में काम कर रही है। शासन-प्रशासन में बैठे लोग जब इस तरह की घटना में हस्तक्षेप करते हैं तो पीड़ित को न्याय नहीं मिलता है। उन्होंने सीएम नीतीश कुमार से पूछा कि जिस जनता राज की वे दुहाई दे रहे हैं, क्या यही वो जनता राज है। पूरे बिहार में लोग अपराधियों से त्राहिमाम कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने हाल के दिनों हुई दुष्कर्म की घटनाओं की चर्चा करते हुए सरकार पर जमकर निशाना साधा।


उन्होंने कहा कि पूरे बिहार में अपराधी तांडव मचा रहे हैं और सरकार धृतराष्ट्र की तरह चुपचाप सबकुछ देख रही है और कोई इन घटनाओं का संज्ञान तक नहीं ले रहा है। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने अरवल की घटना को गंभीरता से लिया है और इसके खिलाफ सड़क से लेकर सदन तक बीजेपी सरकार का विरोध करेगी। पीड़ित परिवार को जबतक न्याय नहीं मिल जाता है बीजेपी की लड़ाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि पुलिस और प्रशासन के लोग पूरे मामले की लीपापोती में लग गए हैं। उन्होंने घटना की उच्चस्तरिय जांच कराकर दोषी को सजा देने की मांग की है।