ब्रेकिंग
जमुई के मलयपुर अस्पताल में प्रसव पीड़ा से तड़पती रही गर्भवती, ड्यूटी से गायब मिले स्वास्थ्यकर्मी; वीडियो वायरलमुजफ्फरपुर जमीन तोड़फोड़ मामले में विधायक अमित रानू की गिरफ्तारी की तैयारी, 25 कांड दर्ज, 8 में नामजदरक्षाबंधन पर बिहार की बेटियों को बड़ी सौगात, 4,700 स्कूटर-मोटरसाइकिल से पुलिस दीदी अभियान की शुरुआतBPSC TRE-4 अभ्यर्थियों से मिले चिराग पासवान, CM सम्राट चौधरी के सामने रखी 15 सूत्री मांगें, कहा..संवाद से होगा समाधान पटना में छात्रों पर लाठीचार्ज से भड़के तेजस्वी यादव, कहा..चोर चोरी से जाए सीनाजोरी से न जाए!!जमुई के मलयपुर अस्पताल में प्रसव पीड़ा से तड़पती रही गर्भवती, ड्यूटी से गायब मिले स्वास्थ्यकर्मी; वीडियो वायरलमुजफ्फरपुर जमीन तोड़फोड़ मामले में विधायक अमित रानू की गिरफ्तारी की तैयारी, 25 कांड दर्ज, 8 में नामजदरक्षाबंधन पर बिहार की बेटियों को बड़ी सौगात, 4,700 स्कूटर-मोटरसाइकिल से पुलिस दीदी अभियान की शुरुआतBPSC TRE-4 अभ्यर्थियों से मिले चिराग पासवान, CM सम्राट चौधरी के सामने रखी 15 सूत्री मांगें, कहा..संवाद से होगा समाधान पटना में छात्रों पर लाठीचार्ज से भड़के तेजस्वी यादव, कहा..चोर चोरी से जाए सीनाजोरी से न जाए!!

जनता जान रही RJD का चरित्र, प्रशांत किशोर बोले- सत्ता में आते ही बिहार में बढ़ने लगा अपराध

SIWAN: जन सुराज यात्रा के जरिए बिहार में सियासी जमीन तलाश कर रहे प्रशांत किशोर ने आरजेडी पर बड़ा हमला बोला है। प्रशांत किशोर ने कहा है कि सत्ता का कंट्रोल आरजेडी के पास जाने से बिह

जनता जान रही RJD का चरित्र, प्रशांत किशोर बोले- सत्ता में आते ही बिहार में बढ़ने लगा अपराध
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SIWAN: जन सुराज यात्रा के जरिए बिहार में सियासी जमीन तलाश कर रहे प्रशांत किशोर ने आरजेडी पर बड़ा हमला बोला है। प्रशांत किशोर ने कहा है कि सत्ता का कंट्रोल आरजेडी के पास जाने से बिहार में जंगलराज की वापसी हो गई है। उन्होंने कहा कि सत्ता बदलने के बाद बिहार के लोगों को जिस बात का डर था आज वहीं हो रहा है। प्रशांत किशोर ने कहा है कि आरजेडी का जो चरित्र रहा है उसे बिहार की जनता अच्छी तरह से जानती है।


दरअसल, जन सुराज यात्रा के दौरान शुक्रवार को सीवान के मैरवा स्थित बड़कामाझा पंचायत में पहुंचे प्रशांत किशोर ने आरजेडी पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद लोगों के मन में यह बड़ी चिंता थी कि बिहार में कानून व्यवस्था फिर से बिगड़ेगी। बिहार के लोगों की चिंता इसलिए थी कि यहां के लोगों ने आरजेडी के जंगलराज के काफी करीब से देखा है। आज जब आरजेडी सत्ता में आ गई है और पूरा कंट्रोल अपने हाथ में ले लिया है, तो स्वभाविक है कि अपराध बढ़ेगा। 


उन्होंने कहा कि आरजेडी का जो चरित्र रहा है उसे बिहार की जनता भलीभांती जानती है। बिहार के लोगों का मानना है कि आरजेडी जब भी सत्ता में रहेगी तो अपराध की घटनाएं बढ़ेंगी और आज वही हो रहा है। वहीं आने वाले समय में गठबंधन के सवाल पर प्रशांत किशोर ने कहा कि वे दल और गठबंधन के लिए कोई प्रयोग नहीं करने जा रहे हैं। बिहार में कुव्यवस्था और बदहाली को दूर करने का सिर्फ एक ही उपाय है, जबतक समाज के स्तर पर कोशिश नहीं की जाएगी और लोगों को जगाया नहीं, जबतक एक नई राजनीतिक व्यवस्था नहीं बनाई जाएगी तबतक बिहार को सुधारने का कोई रास्ता नहीं है।

टैग्स