ब्रेकिंग
Bihar News : दिल्ली में 'वोट चोरी' के खिलाफ विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन, रामलीला मैदान में गरजे तेजस्वी यादव; बोले- लोकतंत्र और संविधान बचाने आए हैं✦राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की बढ़ेगी परेशानी! MLC सदस्यता रद्द कराने हाईकोर्ट जाएगी प्रशांत किशोर की पार्टी✦बिहार में प्रतियोगी छात्रों को सरकार देगी फ्री स्टडी किट, UPSC-BPSC से लेकर रेलवे तक की तैयारी करने वालों को मौका; इस दिन तक करें आवेदन✦दो निर्दलीय MLC को लेकर BJP में कन्फ्यूजन: विवाद बढ़ने पर पार्टी ने कहा- सिर्फ समर्थन दिया, मंत्री बोले- दोनों ने ज्वाइन किया, वह उसके साक्षी✦Bihar UPYOG Portal : बिहार में अब घर बैठे पास होगा मकान का नक्शा, ट्रेड लाइसेंस से पानी कनेक्शन तक की सुविधा ऑनलाइन; CM सम्राट ने लॉन्च किया UPYOG पोर्टल✦Bihar News : दिल्ली में 'वोट चोरी' के खिलाफ विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन, रामलीला मैदान में गरजे तेजस्वी यादव; बोले- लोकतंत्र और संविधान बचाने आए हैं✦राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की बढ़ेगी परेशानी! MLC सदस्यता रद्द कराने हाईकोर्ट जाएगी प्रशांत किशोर की पार्टी✦बिहार में प्रतियोगी छात्रों को सरकार देगी फ्री स्टडी किट, UPSC-BPSC से लेकर रेलवे तक की तैयारी करने वालों को मौका; इस दिन तक करें आवेदन✦दो निर्दलीय MLC को लेकर BJP में कन्फ्यूजन: विवाद बढ़ने पर पार्टी ने कहा- सिर्फ समर्थन दिया, मंत्री बोले- दोनों ने ज्वाइन किया, वह उसके साक्षी✦Bihar UPYOG Portal : बिहार में अब घर बैठे पास होगा मकान का नक्शा, ट्रेड लाइसेंस से पानी कनेक्शन तक की सुविधा ऑनलाइन; CM सम्राट ने लॉन्च किया UPYOG पोर्टल

जनता दरबार में प्रोत्साहन राशि नहीं मिलने की शिकायत लेकर पहुंचा छात्र, सीएम ने अधिकारियों को फोन कर लगाई फटकार

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार महीने के हर सोमवार को जनता दरबार में मौजूद रहते हैं। अब आज सीएम नीतीश कुमार जनता दरबार में स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, समाज

जनता दरबार में प्रोत्साहन राशि नहीं मिलने की शिकायत लेकर पहुंचा छात्र, सीएम ने अधिकारियों को फोन कर लगाई फटकार
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार महीने के हर सोमवार को जनता दरबार में मौजूद रहते हैं। अब आज सीएम नीतीश कुमार जनता  दरबार में  स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, समाज कल्याण विभाग, पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग, कल्याण विभाग, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, सूचना प्रौद्योगिकी विभाग, कला संस्कृति एवं युवा विभाग, वित्त विभाग श्रम संसाधन विभाग एवं सामान्य प्रशासन विभाग से जुड़ी शिकायतें सुन रहे हैं। इसी कड़ी में अब एक फरियादी ने शिक्षा विभाग की पोल खोल कर रख दिया। कैमूर से आए युवक ने कहा कि वह 2019 में मैट्रिक पास किया है, लेकिन अबतक उसे मुख्यमंत्री प्रोत्साहन राशि नहीं मिली है। 


फरियादी ने मुख्यमंत्री से कहा कि मैं 2019 में मैट्रिक पास किया हूं, लेकिन अबतक मुझे प्रोत्साहन राशि नहीं मिली है। इसको लेकर मैं कई बार शिकायत कर चूका हूं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। अब थक- हारकर जनता दरबार में पहुंचा हूं, आपसे ही कोई उम्मीद है। शिक्षा विभाग की शिकायत सुन सीएम नीतीश ने तुरंत शिक्षा सचिव को फ़ोन लगा दिया और फटकार लगते हुए कहा कि यह लड़का 2019 में मैट्रिक पास हुआ हैं, लेकिन अबतक इसे प्रोत्साहन राशि नहीं मिली है ,इसे तुरंत ध्यान दें। 


सीएम नीतीश यहीं नहीं रुके उन्होंने शिक्षा सचिव को फटकार लगाते हुए कहा कि हर बार इस तरह का मामला क्यों आता रहता है, आपलोग क्या करते हैं, क्यों नहीं इसपर ध्यान देते हैं। हर बार आखिरकार कैसे इस तरह का मामला आते रहता है। जिसके बाद अधिकारी ने तुरंत इसमें सुधार का भरोसा सीएम नीतीश को दिया। गौरतलब हो कि, इससे पहले भी आज सुबह से सीएम नीतीश का ड्रीम प्रोजेक्ट सात निश्चय योजना के तहत मिलने वाली लोन की राशी को लेकर तरह - तरह की शिकायत सामने आ रहा है। जिसको लेकर सीएम शिक्षा सचिव को नसीहत देते नजर आए। जिसके बाद अब यह मामला सामने आने पर सीएम ने अधिकारियों को फटकार लगा डाली।