ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

जन्मदिन पर लालू यादव ने दिया पार्टी नेताओं को मंत्र: चिंता मत करिये, जल्द गिरेगी बिहार की NDA सरकार

PATNA : अपने 74वें जन्मदिन के मौके पर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने अपनी पार्टी के नेताओं को मैसेज दे दिया है. दिल्ली में मौजूद लालू यादव ने अपने पार्टी के नेताओं को कहा-च

जन्मदिन पर लालू यादव ने दिया पार्टी नेताओं को मंत्र: चिंता मत करिये, जल्द गिरेगी बिहार की NDA सरकार
First Bihar
3 मिनट

PATNA : अपने 74वें जन्मदिन के मौके पर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने अपनी पार्टी के नेताओं को मैसेज दे दिया है. दिल्ली में मौजूद लालू यादव ने अपने पार्टी के नेताओं को कहा-चिंता मत करो, बिहार की एनडीए सरकार जल्द ही गिरने वाली है. लालू ने आरजेडी के चुनिंदा नेताओं से मुलाकात की औऱ उन्हें आगे का मंत्र दिया.


लालू का मंत्र
दिल्ली में शुक्रवार को लालू यादव से मिलकर उन्हें जन्मदिन की बधाई देने आरजेडी के राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक पहुंचे. पार्टी सुप्रीमो से मिलकर जब बाहर निकले तो मीडिया ने पूछा कि लालू यादव ने क्या मैसेज दिया है. श्याम रजक ने कहा कि लालू यादव ने कहा है कि जनता के मुद्दों को लेकर आरजेडी के नेताओं को लगातार एक्टिव रहना है. बिहार में नीतीश कुमार के राज में जनता त्राहिमाम कर रही है. ऐसे में राष्ट्रीय जनता दल के नेताओं-कार्यकर्ताओं को जनता के लिए संघर्ष में लगे रहना है.


जन्मदिन पर लालू यादव ने दिया पार्टी नेताओं को मंत्र: चिंता मत करिये, जल्द गिरेगी बिहार की NDA सरकार


जल्द गिरेगी बिहार सरकार
लालू यादव से मिलने के बाद श्याम रजक ने कहा कि बिहार की एनडीए सरकार जल्द गिरने वाली है. हालांकि लालू यादव कोई जोड तोड नहीं करने वाले हैं लेकिन एनडीए में जो आंतरिक घमासान मचा है उससे सरकार के ज्यादा दिन चलने की कोई संभावना नहीं है. श्याम रजक ने कहा कि लालू जी हर घटनाक्रम पर नजर बना कर रख रहे हैं. लेकिन वे कोई जोड़ तोड नहीं कर रहे हैं. लालू यादव का स्पष्ट मानना है कि बिहार की सरकार अपने अंतर्कलह के कारण खुद गिरने वाली है. बीजेपी-जेडीयू में टकराव चल रहा है. जीतन राम मांझी औऱ मुकेश सहनी के तेवर जगजाहिर हैं.


मांझी को नसीहत
श्याम रजक ने कहा कि जीतन राम मांझी कई मसलों पर खुलकर बीजेपी का विरोध कर रहे हैं. लेकिन अभी भी वे सरकार से बाहर आने का साहस नहीं जुटा पा रहे हैं. उन्हें सुख सुविधाओं का मोह त्यागना चाहिये औऱ हिम्मत जुटा कर सरकार से बाहर आ जाना चाहिये. गौरतलब है कि आज पटना में लालू यादव के बडे बेटे तेजप्रताप यादव ने जीतन राम मांझी के घर जाकर उनसे मुलाकात की है. 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें