ब्रेकिंग
पथ निर्माण का भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता 5 लाख घूस लेते गिरफ्तार, विजिलेंस के डर से फ्लैट से फेंक दिया था पैसा✦FSSAI का बड़ा एक्शन: 82 करोड़ रुपये के 3,280 टन खाद्य पदार्थ जब्त, 314 प्रतिष्ठान सील; 11 हजार से अधिक लाइसेंस रद्द✦छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों के लिए खुशखबरी! भागलपुर से शाम 7 बजे खुलेगी स्पेशल ट्रेन, पटना-मोकामा समेत इन स्टेशनों पर रुकेगी ...✦BIHAR NEWS : 7 नवंबर 1966 को क्या हुआ था? 60 साल बाद फिर उठा मुद्दा, राहुल गांधी और कांग्रेस से माफी मांगने की उठी आवाज✦BIHAR NEWS : अनंत सिंह की बेटी की शादी में लगेगा सितारों का मेला! दुबई से आएंगी 6 विदेशी मॉडलें, पवन सिंह-अक्षरा को भी न्योता...✦पथ निर्माण का भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता 5 लाख घूस लेते गिरफ्तार, विजिलेंस के डर से फ्लैट से फेंक दिया था पैसा✦FSSAI का बड़ा एक्शन: 82 करोड़ रुपये के 3,280 टन खाद्य पदार्थ जब्त, 314 प्रतिष्ठान सील; 11 हजार से अधिक लाइसेंस रद्द✦छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों के लिए खुशखबरी! भागलपुर से शाम 7 बजे खुलेगी स्पेशल ट्रेन, पटना-मोकामा समेत इन स्टेशनों पर रुकेगी ...✦BIHAR NEWS : 7 नवंबर 1966 को क्या हुआ था? 60 साल बाद फिर उठा मुद्दा, राहुल गांधी और कांग्रेस से माफी मांगने की उठी आवाज✦BIHAR NEWS : अनंत सिंह की बेटी की शादी में लगेगा सितारों का मेला! दुबई से आएंगी 6 विदेशी मॉडलें, पवन सिंह-अक्षरा को भी न्योता...

जंगलराज के सवाल पर मंत्री ललित यादव का बयान, फोबिया रोग से ग्रसित लोग ऐसा कह रहे, जिनका कोई इलाज नहीं

PATNA: बिहार के लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री ललित यादव ने जंगलराज के सवाल पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जो लोग फोबिया रोग से ग्रसित हैं वही लोग इस तरह का बयान दे रहे ह

जंगलराज के सवाल पर मंत्री ललित यादव का बयान, फोबिया रोग से ग्रसित लोग ऐसा कह रहे, जिनका कोई इलाज नहीं
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार के लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री ललित यादव ने जंगलराज के सवाल पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जो लोग फोबिया रोग से ग्रसित हैं वही लोग इस तरह का बयान दे रहे हैं। ऐसे लोगों को कोई इलाज नहीं है जो जंगलराज कह रहे हैं। ललित यादव ने कहा कि बिहार में जंगल राज नहीं बल्कि मंगल राज है। सारण हिंसा पर कहा कि मामले में जो भी दोषी होगा उस पर कार्रवाई की जाएगी। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। 


वही जेडीयू नेता उपेंद्र कुशवाहा को लेकर भी बिहार के मंत्री ललित यादव ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने मीडिया से कहा है कि उपेंद्र कुशवाहा पर जेडीयू नेता से बयान लेंगे तो ज्यादा अच्छा होगा। यह जेडीयू का मामला है उनके नेता ही बेहतर जवाब देंगे। उपेंद्र कुशवाहा के बयान को ना तो हमने देखा है और ना ही सुना है। इसलिए इस मामले पर कुछ कह नहीं सकते। बेहतर होगा कि जेडीयू के नेता से इस संबंध में बात करें। 


हालांकि ललित यादव ने साफ तौर पर कह दिया है कि उपेंद्र कुशवाहा जो कुछ कह रहे है वो गलत है। राजद और जेडीयू के बीच किसी तरह का कोई डील नहीं हुआ है। उपेंद्र कुशवाहा प्रकरण स महागठबंधन पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है। बिहार की महागठबंधन सरकार का गठबंधन अटूट है। पूरी मजबूती के साथ बिहार में सुशासन की सरकार चल रही है। 


कुछ दिनों बाद राजद सुप्रीमों लालू प्रसाद यादव के सिंगापुर से पटना लौट रहे हैं। इसे लेकर ललित यादव ने खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि जब लालूजी बिहार आएंगे तब हम सब लोग खुशी मनाएंगे। लालू जी स्वस्थ्य होकर घर लौट रहे हैं इससे बड़ी खुशी और क्या हो सकती है। उनके आने के बाद चुनाव की तैयारियों में तेजी आएगी।    

टैग्स