ब्रेकिंग
Ashok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

भूख लगी तो साइकिल लेकर दौड़ पड़े तेजप्रताप, दलित के झोपड़ी में खाया मक्के की रोटी और साग

PATNA: जब भूख लगी तो साइकिल लेकर एक दलित के घर तेजप्रताप यादव चल दिए. दलित के घर जाकर तेज प्रताप ने झोपड़ी में मक्के की रोटी और साग खाया. शुक्रवार को तेज प्रताप जंदाहा गए थे.

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA:  जब भूख लगी तो साइकिल लेकर एक दलित के घर तेजप्रताप यादव चल दिए. दलित के घर जाकर तेज प्रताप ने झोपड़ी में मक्के की रोटी और साग खाया. शुक्रवार को तेज प्रताप जंदाहा गए थे.

मन हो गया प्रसन्न

इसको लेकर तेजप्रताप ने कहा कि जंदाहा में कल कार्यक्रम के बाद थोड़ी भूख सी लगी थी. कुछ ही दूरी पर झोपड़ियों वाली एक दलित बस्ती दिखी. फिर क्या साइकिल उठाया और पहुंच गया. पहुंचा तो पता चला कि एक बहन ने मक्के की रोटी और साग बनाया है. यह खाना खा कर मन अतिप्रसन्न हुआ.

सभा को किया संबोधित

तेजप्रताप ने "तेज रफ्तार, तेजस्वी सरकार" के बैनर तले जंदाहा के मुर्तजापुर गांव में जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान नीतीश सरकार पर हमला बोला. कहा कि 15 साल की कुशासनी सरकार है. इस दौरान तेज प्रताप ने लोगों को बिहार में हुए 55 घोटालों को जनता के बीच गिनाया और सभी घोटालों की जांच सीबीआई से कराने की मांग की. शुक्रवार को कोरोना वायरस से मुकाबले के लिए आरजेडी के विधायक तेज प्रताप यादव भी मैदान में उतर गए. तेज प्रताप यादव ने चुनावी अभियान पर निकलने के दौरान स्लम में पहुंचकर गरीब परिवारों के बीच मास्क वितरण किया. तेज प्रताप यादव ने कहा है कि कोरोना वायरस से मुकाबले के लिए सभी को पहल करनी होगी.