ब्रेकिंग
कलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टम

जन अधिकार पार्टी का BJP पर बड़ा हमला, कहा.. नौकरियां खत्म करने वाले दे रहे रोजगार की दुहाई

PATNA : बिहार में सत्ता से बेदखल होने के बाद से बीजेपी तेजस्वी यादव को रोजगार के मुद्दे पर लगातार घेरने की कोशिश में है। इसको लेकर JAP ने बड़ा हमला बोला है। जन अधिकार युवा परिषद के

जन अधिकार पार्टी का BJP पर बड़ा हमला, कहा.. नौकरियां खत्म करने वाले दे रहे रोजगार की दुहाई
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : बिहार में सत्ता से बेदखल होने के बाद से बीजेपी तेजस्वी यादव को रोजगार के मुद्दे पर लगातार घेरने की कोशिश में है। इसको लेकर JAP ने बड़ा हमला बोला है। जन अधिकार युवा परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राजू दानवीर ने कहा है कि चुनाव के दौरान हर साल 2 करोड़ नौकरी देने की बात कह सत्ता में आने वाले आज किस मुंह से 10 लाख नौकरी की मांग कर रहे हैं। जिन लोगों ने देश से रोजगार को  खत्म करने का काम किया आज वे लोग रोजगार की बात कर रहे हैं।


राजू दानवीर ने कहा कि बैंक, रेलवे से लेकर सेना तक में रोजगार को खत्म करने वाले लोग दूसरे से 10 लाख नौकरी मांगने से पहले अपने गिरेबान में झांक कर देखें। यही लोग जब अग्निपथ के खिलाफ सड़क पर उतरे युवाओं को उग्रवादी बता रहे थे और आज उनके लिए रोजगार के नाम पर राजनीति कर रहे हैं। यही चरित्र है देश की स्वघोषित सबसे बड़ी पार्टी का। जब यह पार्टी कुछ दिनों पहले तक बिहार में सत्ता में थी, तब उन्होंने अपने विभाग से कितना रोजगार दिया। पहले बिहार की जनता को यह बताना चाहिए। 


दानवीर ने कहा कि बिहार में लॉ एंड ऑर्डर डबल इंजन की सरकार में भी खराब थी। लेकिन तब सत्ता की मलाई खा रहे लोगों ने अपराध पर कभी मुखर होकर ना आवाज उठाई और न ही इसकी जिम्मेदारी ली और आज सत्ता से बेदखल होने के बाद अचानक से बिहार में अपराध नजर आने लगा है। सत्ता में रहकर जो कुछ भी नहीं कर सके, वो आज दूसरे पर उंगली उठा रहे हैं। उन्हें यह समझना चाहिए कि जिनके घर शीशे के होते हैं, वे दूसरे के घरों पर पत्थर नहीं फेंका करते।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें