ब्रेकिंग
2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिशजन्मदिन पर नितिन नवीन से मिलने पहुंचे खेसारी लाल यादव, भाजपा में शामिल होने के सवाल पर बोले- ‘मैं RJD के साथ था, हूं और रहूंगा’विजय बनकर इमरान शेख ने हिंदू युवती से किया निकाह, जबरन धर्म बदलने और गोमांस खिलाने का आरोप, मुख्य आरोपी दो भाईयों के साथ गिरफ्तार‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की वेबसाइट ठप, अभिजीत दिपके ने केंद्र पर लगाया तानाशाही का आरोप2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिशजन्मदिन पर नितिन नवीन से मिलने पहुंचे खेसारी लाल यादव, भाजपा में शामिल होने के सवाल पर बोले- ‘मैं RJD के साथ था, हूं और रहूंगा’विजय बनकर इमरान शेख ने हिंदू युवती से किया निकाह, जबरन धर्म बदलने और गोमांस खिलाने का आरोप, मुख्य आरोपी दो भाईयों के साथ गिरफ्तार‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की वेबसाइट ठप, अभिजीत दिपके ने केंद्र पर लगाया तानाशाही का आरोप

कुएं में युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, अपराधियों ने मांगी थी 12 लाख की फिरौती; जानिए क्या है पूरी बात

JAMUI : बिहार के जमुई जिले के झाझा में एक अपहृत युवक का शव कुएं में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। झाझा पुलिस को एक कुएं से एक युवक का शव मिला है। शव को देखने से लगता है यह ल

कुएं में युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, अपराधियों ने मांगी थी 12 लाख की फिरौती; जानिए क्या है पूरी बात
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

JAMUI : बिहार के जमुई जिले के झाझा में एक अपहृत युवक का शव कुएं में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। झाझा पुलिस को एक कुएं से एक युवक का शव मिला है। शव को देखने से लगता है यह लगभग 8 से 10 दिन पुराना होगा। अपहृत युवक का शव 11 दिनों के बाद पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस ने युवक के शव को झाझा थाना क्षेत्र के धमना गांव के पास बहियार मे एक कुएं से बरामद किया है।


वहीं, मृतक की पहचान सिंटू यादव 23 वर्ष पिता ईश्वर यादव के रूप में हुए है। सिंटू का अपराधियों ने 11 दिन पूर्व अपहरण कर लिया था। सिंटू यादव का अपहरण उस वक्त किया गया था जब वह अपने खेत से बाईक से घर जा रहा था। तभी रास्ते में अपराधियों के द्वारा उसका अपहरण कर लिया गया था।जिसकी सूचना सिंटू के परिजनों को फोन कॉल के माध्यम से मिला था। 


इस मामले में मृतक सिंटू के भाई मुकेश यादव ने झाझा थाने में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी भी दर्ज कराई थी और गांव के कुछ लोगों पर अपहरण का आरोप भी लगाया था।मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक अपहरण कर्ता को भी गिरफ्तार किया था।जिसकी पहचान गिद्धौर थाना क्षेत्र के जलगोड़वा गांव निवासी प्रमोद यादव के रूप में हुई थी। गिरफ्तार अपहरणकर्ता मृतक का चचेरा साल ही था। 


इधर सिंटू यादव के शव को देखने से यह प्रतीत हो रहा है कि वह करीब 8 से 10 दिन की होगी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जमुई सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की छानबीन में जुट गई है। सिंटू की रिहाई के लिए 12 लाख रूपये फिरौती की मांग की गई थी। परिजनो के द्वारा फिरौती नहीं देने के बाद अपहरणकर्ताओं ने उसकी हत्या कर दी। इस मामले में झाझा एसडीपीओ राजेश कुमार ने बताया कि शव को देखने से प्रतीत होता है कि 8 से 10 दिन पूर्व ही इसकी हत्या कर कुएं में डाल दिया गया है। फिलहाल पुलिस सभी एंगल को ध्यान में रखते हुए मामले की छानबीन कर रही है।

कुएं में युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, अपराधियों ने… | FirstBihar