ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार में वापस आ रहे हैं पुराने दिन, बोले उपेंद्र कुशवाहा ... नीतीश कुमार ने खुद ही अपने पैर पर मार ली कुल्हाड़ी

JAMUI : जेडीयू से अलग होने के बाद उपेंद्र कुशवाहा लगातार नीतीश कुमार पर हमलावर है। अब उन्होंने राज्य में बढ़ते अपराध को लेकर सरकार ओर पुलिस महकमे पर सवाल खड़ा किया है। कुशवाहा ने कहा

बिहार में वापस आ रहे हैं पुराने दिन, बोले उपेंद्र कुशवाहा ... नीतीश कुमार ने खुद ही अपने पैर पर मार ली कुल्हाड़ी
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

JAMUI : जेडीयू से अलग होने के बाद उपेंद्र कुशवाहा लगातार नीतीश कुमार पर हमलावर है। अब उन्होंने राज्य में बढ़ते अपराध को लेकर सरकार ओर पुलिस महकमे पर सवाल खड़ा किया है। कुशवाहा ने कहा है कि, बिहार में एक बार फिर से पहले की तरह ही  हत्या, लूट और अपहरण की घटनाएं  हो रही है। अब यह साफ़ हो चूका है कि, राज्य में पुराने दिन वापस आ गए हैं। नीतीश कुमार ने अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी मार लिया है। 


दरअसल, राजधानी पटना में एक छात्र का अपहरण कर लिया गया और उसके ही मोबाइल से व्हाट्सएप मैसेज करके घरवालों से फिरौती मांगी गई। जिसके बाद अब इस पूरे मामले को लेकर उपेंद्र कुशवाहा ने सीएम नीतीश कुमार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि, नीतीश कुमार ने खुद ही अपने पैर पर कुल्हाड़ी मार ली है। अपने सलाहकारों की बातों में आ गए हैं, क्यों आ गए पता नहीं। लेकिन उनकी बातों में आकर अपने पैरों में कुल्हाड़ी मार लिए हैं. हमारा संकल्प है कि हम जनता के पैरों में कुल्हाड़ी मारने नहीं देंगे। 


इसके आगे उन्होंने कहा कि, बिहार में  फिरौती के लिए बच्चों का अपहरण फिर से शुरू हो गया है। कुछ दिनों पहले एक डॉक्टर का अपहरण कर लिया गया था। अब यह साफ़ हो गया है कि, राज्य के अंदर हर दिन लॉ एंड ऑर्डर बिगड़ रहा है। 20 फरवरी के बाद से और भी स्थिति बद से बदतर होती जा रही है. हत्या ऐसे हो रही है जैसे प्रशासन का कोई अंकुश नहीं है। पुराने दिन ना लौटे इसलिए हमने पार्टी का गठन किया है।


आपको बताते चलें कि, कुशवाहा अपनी विरासत बचाओ नमन यात्रा के तहत जमुई में हैं। वह बिहार के विभिन्न जिले में पहुंच रहे हैं और लोगों से रूबरू हो रहे हैं। अपनी यात्रा के दौरान उपेंद्र कुशवाहा सरकार खासकर नीतीश कुमार पर जमकर हमला कर रहे हैं। इसी क्रम में विरासत बचाओ नमन यात्रा के दूसरे चरण में जमुई पहुंचे उपेंद्र कुशवाहा ने स्थानीय बसंत बहार होटल के सभागार में मीडियाकर्मियों के साथ प्रेसवार्ता की और सरकार पर जमकर हमला बोला है।