ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार में नहीं थम रहा अवैध शराब का कारोबार, RCP बोले..गरीब जेल में हैं और दारू माफिया लूटने में लगा है

JAMUI: भारतीय जनता पार्टी के 9 साल बेमिसाल कार्यक्रम के तहत झाझा के रेलवे स्टेशन क्लब में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा नेता आरसीपी सिंह ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि

बिहार में नहीं थम रहा अवैध शराब का कारोबार, RCP बोले..गरीब जेल में हैं और दारू माफिया लूटने में लगा है
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

JAMUI: भारतीय जनता पार्टी के 9 साल बेमिसाल कार्यक्रम के तहत झाझा के रेलवे स्टेशन क्लब में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा नेता आरसीपी सिंह ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार में अवैध शराब का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है। गरीब जेल में बंद है और माफिया लोगों को लूटने में लगा है। इससे सरकार को 25 हजार करोड़ से ज्यादा का नुकसान हो रहा है। जो पैसे सरकार के पास आना चाहिए उसे माफिया लोग मिलकर लूट रहे हैं। आरसीपी ने कहा कि बिहार में तीन काम ही हो रहा है पहला बालू का अवैध खनन, दारू का अवैध धंधा और जमीन का कारोबार। ये तीनों धंधे खूब फल फूल रहे हैं। 


RCP ने कहा कि बालू के अवैध खनन से नदियों का स्वरूप बिगड़ गया है। पुलिस को शराब पीने वालों का मुंह सुंघवाने में लगा दिया गया है जिसका फायदा उठाते हुए अपराधी बेखौफ क्राइम की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। अपराधी अपराध करते हैं उसका वीडियो बनाते है और उसे सोशल मीडिया पर वायरल भी कर देते हैं। आरसीपी सिंह ने कहा कि इससे ज्यादा बुरी स्थिति और क्या हो सकती है? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, डीजीपी,एसपी और थानेदार में समन्वय नहीं है। यही कारण है कि बिहार में अपराधिक घटनाएं बढ़ गयी है।


वही बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने सुल्तानगंज गंगा पुल प्रकरण में एसपी सिंगला कंपनी पर सरकार के साथ मिलीभगत का आरोप लगाया। कहा कि विकास की योजनाओं में 50% की राशि भ्रष्टाचार में जा रही है। उन्होंने सरकार से मांग किया है कि उच्च न्यायालय के सीटिंग जज से इसकी जांच कराई जाए। वही बीपीएससी में भ्रष्टाचार के आरोपों प्रश्नपत्र लीक होने के बावजूद सीबीआई से जांच तक नहीं कराई गयी। नीतीश कहते हैं कि 10 लाख लोगों को सरकारी नौकरी देंगे लेकिन आज वह जिन लोगों को नियुक्ति पत्र बांट रहे हैं वह सभी नियुक्तियां एनडीए के शासन में प्रक्रियाधीन थी। विजय सिन्हा ने कहा कि नीतीश कुमार से बिहार संभल नहीं रहा है और यह तमिलनाडु की सैर करने जा रहे हैं। उन्होंने नीतीश सरकार को हत्यारी सरकार बताया। कहा कि बिहार में 50% कमीशनखोरी की सरकार है। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता