ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

आज जमुई और बांका में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भरेंगे हुंकार, कल सीएम योगी भी आयेंगे नवादा

JAMAUI : बिहार में पहले चरण का चुनाव प्रचार अभियान अब अपने चरम पर आ चुका है। केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह रविवार को बिहार के जमुई और बांका में जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं,सोम

आज जमुई और बांका में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भरेंगे हुंकार, कल सीएम योगी भी आयेंगे नवादा
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

JAMAUI : बिहार में पहले चरण का चुनाव प्रचार अभियान अब अपने चरम पर आ चुका है। केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह रविवार को बिहार के जमुई और बांका में जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं,सोमवार को यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ नवादा में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इधर, पहले चरण के लिए चुनावी सभाओं को संबोधित करने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रविवार को वर्चुअल माध्यम से पंचायत प्रतिनिधियों से संवाद करेंगे। इसका मुख्य उद्देश्य लोकसभा चुनाव में एनडीए उम्मीदवारों को जीत दिलाना है। 


दरअसल, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह लोकसभा क्षेत्र के एनडीए उम्मीदवारों के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। रक्षामंत्री सुबह नयी दिल्ली से देवघर होते हुए दोपहर 12 बजे पहले जमुई पहुंचेंगे। वे जमुई के श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम में आयोजित जनसभा में एनडीए से चिराग रामविलास के उम्मीदवार अरुण भारती के पक्ष में वोट मांगेंगे। इसके बाद श्री सिंह बांका के लिए रवाना हो जायेंगे। 


वहीं, बांका के शंभुगंज स्थित हाई स्कूल मैदान पर दोपहर 2.30 बजे उनकी दूसरी चुनावी जनसभा होगी। दूसरे चरण में निर्धारित बांका लोकसभा सीट से एनडीए ने जदयू के गिरधारी यादव को उम्मीदवार बनाया है। रक्षा मंत्री बांका में जनसभा को संबोधित करने के बाद देवघर होते हुए वापस दिल्ली के लिए रवाना हो जायेंगे। 


उधर, भाजपा के प्रदेश स्तरीय कई वरिष्ठ नेता भी रविवार को हेलिकॉप्टर से जमुई में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, चिराग रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान और मंत्री हरि सहनी जमुई के श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम में होने वाली जनसभा में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की जनसभा में मौजूद रहेंगे। इसके बाद यह सभी नेता हेलिकॉप्टर से जमुई लोकसभा में आने वाले मुंगेर के तारापुर विधानसभा स्थित हाथीनाथ मैदान में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंचेंगे।