ब्रेकिंग
बिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

जमशेदपुर के पूर्व सांसद अजय कुमार पर पत्थरों से हमला, कहा - BJP पर उठाओ सवाल तो इस कदर दते हैं जवाब

RANCHI : जमशेदपुर के पूर्व सांसद और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ अजय कुमार पर हमला हुआ है। अजय कुमार पर त्रिपुरा में बाइक रैली के दौरान हमला किया गया है। इनके ऊपर पत्थरों से हमला किय

जमशेदपुर के पूर्व सांसद अजय कुमार पर पत्थरों से हमला, कहा - BJP पर उठाओ सवाल तो इस कदर दते हैं जवाब
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

RANCHI : जमशेदपुर के पूर्व सांसद और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ अजय कुमार पर हमला हुआ है। अजय कुमार पर त्रिपुरा में बाइक रैली के दौरान हमला किया गया है। इनके ऊपर पत्थरों से हमला किया गया है। इस हमले के बाद डॉ अजय कुमार ने घायल हालात में एक वीडियो जारी करते हुए कहा कि मैं ठीक हूं जल्द स्वस्थ होकर लौटूंगा।


कांग्रेस नेता ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो ट्वीट करते हुए कहा, मैं सभी साथियों को संदेश देना चाहता हूं कि मैं ठीक हूं हम जल्द लौटूंगा। सब ठीक है, बहुत जल्द हम फिर इस संघर्ष में शामिल होंगे। कांग्रेस और विपक्ष के सभी साथी मिलकर बहुत जल्द उखाड़ फेकेंगे यह गुंडों की पार्टी है।


इसके आलावा उन्होंने भाजपा के ऊपर हमला बोलते हुए लिखा है कि, यही होता है बीजेपी के राज में आवाज उठाओ... तो हमला करवा देते हैं। चिंता की कोई बात नहीं है, मैं ठीक हूं और लड़ाई जारी रखूंगा।भाजपाई सिर्फ अपना स्तर गिरा सकते हैं, मेरा हौसला नहीं।आज देश ने देख लिया अपराधियों की पार्टी किस कदर खौफ में है। एक एक जख्म त्रिपुरा में भाजपा की दुर्गति का अध्याय लिखेगा। 


वहीं, अपने नेता पर किए गए हमले को लेकर कांग्रेस भी हमलावर हो गई है। कांग्रेस के तरफ से कहा जा रहा है कि, इस हमले से ठीक पहले हमारे पार्टी के नेता इस हमले से ठीक पहले भाजपा के मंत्री से मुलाक़ात किया था।  इसके तुरंत बाद हमला किया गया है। यह भाजपा की साजिश है। हमारी पार्टी जल्द ही इसका जवाब देगी।


आपको बताते चलें कि, डा. अजय कुमार प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी, झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष और जमशेदपुर के पूर्व सांसद रह चुके हैं। डॉ अजय कुमार के चेहरे पर भी चोट आयी है, सोशल मीडिया पर अपलोड किये गये वीडियो में डॉ अजय कुमार अस्पताल के बेड पर लेटे नजर आ रहे हैं। उन्हें कई जगहों पर चोट आयी है। कपड़े से उन्होंने चोट वाली जगह को पकड़े रखा है। उन्होंने आरोप लगाया कि मजलिसपुर में बाइक रैली के दौरान उन पर पथराव हुआ।