ब्रेकिंग
सीवान में आर्केस्ट्रा डांसर के साथ सामूहिक दुष्कर्म, चार युवकों के खिलाफ FIR दर्जदरभंगा एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, लैंडिंग के दौरान स्पाइसजेट विमान का टायर फटाबिहार की सड़क परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार, गडकरी से मिले सम्राट चौधरीएक विवाह ऐसा भी: फेसबुक-इंस्टाग्राम से शुरू हुई प्रेम कहानी, अलीशा ने जोगेंद्र संग लिए सात फेरे'May I Help You' बना मजाक! जमुई स्टेशन पर ड्यूटी के दौरान सोते मिले पुलिसकर्मी, वंदे भारत के गुजरने के बाद भी नहीं खुली नींद सीवान में आर्केस्ट्रा डांसर के साथ सामूहिक दुष्कर्म, चार युवकों के खिलाफ FIR दर्जदरभंगा एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, लैंडिंग के दौरान स्पाइसजेट विमान का टायर फटाबिहार की सड़क परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार, गडकरी से मिले सम्राट चौधरीएक विवाह ऐसा भी: फेसबुक-इंस्टाग्राम से शुरू हुई प्रेम कहानी, अलीशा ने जोगेंद्र संग लिए सात फेरे'May I Help You' बना मजाक! जमुई स्टेशन पर ड्यूटी के दौरान सोते मिले पुलिसकर्मी, वंदे भारत के गुजरने के बाद भी नहीं खुली नींद

कांग्रेस ने जारी किया घोषणा पत्र, किसानों को 4000 और युवाओं को 3500 बेरोजगारी भत्ते का वादा, 5 किलो के बजाय 11 KG राशन देने का ऐलान

DESK: जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने घोषणा पत्र जारी किया है। कांग्रेस के घोषणा पत्र में किसानों, महिलाओं और युवाओं के लिए कई कल्याणकारी कदम उठाने का वादा किय

कांग्रेस ने जारी किया घोषणा पत्र, किसानों को 4000 और युवाओं को 3500 बेरोजगारी भत्ते का वादा, 5 किलो के बजाय 11 KG राशन देने का ऐलान
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने घोषणा पत्र जारी किया है। कांग्रेस के घोषणा पत्र में किसानों, महिलाओं और युवाओं के लिए कई कल्याणकारी कदम उठाने का वादा किया गया है। युवाओं को एक साल तक  3,500 रुपये प्रति माह बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा। वही एक लाख सरकारी नौकरी देने का भी वादा किया गया है। जबकि भूमिहीन किसानों को हर साल 4 हजार रुपए की अतिरिक्त आर्थिक सहायता दी जाएगी। 


जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा वापस दिलाए जाने की बात कही गई। लेकिन पूरे मेनिफेस्टो में आर्टिकल 370 का कोई जिक्र नहीं है। इस मौके पर जम्मू-कश्मीर कांग्रेस अध्यक्ष तारिक हमीद कर्रा, पवन खेरा समेत कई कांग्रेस नेता मौजूद रहे। कांग्रेस ने घोषणापत्र जारी करते हुए कहा कि पिछले 10 साल से दिल्ली की एक ऐसी हुकूमत चल रही है, जिसमें लोगों की आवाज नहीं सुनी जा रही है। इसी की ध्यान में रखकर 22 जिलों में कांग्रेस की टीम गयी और वहां के लोगों से बातचीत की। उनके दुख दर्द को जानने की कोशिश की। उसी के आधार पर कांग्रेस ने अपना मेनिफेस्टो बनाया है। 


कांग्रेस ने कहा कि यह सिर्फ कागज का पुलिंदा नहीं है बल्कि ये हमारी गारंटी है। ये लोगों की हक की बात है जिसे हम पूरा करके रहेंगे। लोगों की इस हालत को अब हाथ ही बदलेगा। भूमिहीनों, जोतदार और भू-स्वामी कृषक परिवारों को हम प्रतिवर्ष 4,000 रुपये की अतिरिक्त वित्तीय सहायता देंगे। जम्मू कश्मीर में किसानों के लिए 100 फीसदी सिंचाई सुनिश्चित करने के लिए सभी जिला स्तरीय सिंचाई परियोजनाओं के लिए 2,500 करोड़ रुपये का कोष स्थापित करेंगे। वही हर गरीब परिवारों को मिलने वाले 5 किलो राशन को बढ़ाकर 11 किलो किये जाने का वादा किया गया है। इसके साथ ही महिला सम्मान योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की मुखिया महिला को हर महीने 3 हजार रुपए मदद की घोषणा की गयी।

टैग्स