ब्रेकिंग
खान सर के खिलाफ FIR दर्ज नहीं होने पर भड़के रौशन आनंद के समर्थक, वकील बोले- ऊपर से दबाव की बात कह रही पुलिसखान सर के खिलाफ FIR की मांग को लेकर थाने में धरना पर बैठे रौशन आनंद, पुलिस पर लगाया केस दर्ज नहीं करने का आरोपप्रसव के दौरान महिला की मौत: गुस्साए परिजनों ने किया सड़क जाम, डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोपभाई की मौत के बाद न्याय की तलाश में संजय झा से मिलने पहुंचे रौशन आनंद, निष्पक्ष जांच की उठाई मांगबिहार के उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी का तोहफा, सीधी नियुक्ति नियमावली 2026 को कैबिनेट की मंजूरीखान सर के खिलाफ FIR दर्ज नहीं होने पर भड़के रौशन आनंद के समर्थक, वकील बोले- ऊपर से दबाव की बात कह रही पुलिसखान सर के खिलाफ FIR की मांग को लेकर थाने में धरना पर बैठे रौशन आनंद, पुलिस पर लगाया केस दर्ज नहीं करने का आरोपप्रसव के दौरान महिला की मौत: गुस्साए परिजनों ने किया सड़क जाम, डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोपभाई की मौत के बाद न्याय की तलाश में संजय झा से मिलने पहुंचे रौशन आनंद, निष्पक्ष जांच की उठाई मांगबिहार के उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी का तोहफा, सीधी नियुक्ति नियमावली 2026 को कैबिनेट की मंजूरी

जमानत पर सियासत: लालू को बीमार देखना चाहती है बीजेपी, RJD बोली- डॉक्टर के कहने पर बैडमिंटन खेलते हैं

PATNA: चारा घोटाला में सजायाफ्ता आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद के बेल को रद्द करने के लिए सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है। शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में इस मामले पर सु

जमानत पर सियासत: लालू को बीमार देखना चाहती है बीजेपी, RJD बोली- डॉक्टर के कहने पर बैडमिंटन खेलते हैं
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: चारा घोटाला में सजायाफ्ता आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद के बेल को रद्द करने के लिए सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है। शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में इस मामले पर सुनवाई हुई। लालू के वकील ने कोर्ट को बताया कि हाल में उनका किडनी टांसप्लांट हुआ है और वे बीमार है। इसपर सीबीआई ने कहा कि लालू पूरी तरह से ठीक हैं और बैडमिंटन खेलते हैं। जिसपर कोर्ट ने सुनवाई को लिए अगली तारीख निर्धारित कर दी। इसी बीच लालू की बेल को लेकर आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है।


आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा है कि अगर लालू की तबीयत ठीक है तो इससे लोगों को क्यों परेशानी हो रही है। डॉक्टरों के कहने पर लालू बैडमिंटन खेल रहे हैं। बीजेपी सिर्फ यही चाहती है कि लालू को कैसे बीमार रखा जाए और जेल में कैसे बंद किया जाए। बीजेपी लालू को बिहार की जनता से दूर रखना चाहती है लेकिन भाजपा लाख कोशिश कर ले कोई फर्क पड़ने वाला नही है।


वहीं इंडिया गठबंधन को लेकर जगदानंद ने कहा कि इंडिया को खंडित कौन करना चाह रहा है सबको पता है। जब इंडिया के लोग एक साथ एक बैनर तले आए तो भारतीय जनता पार्टी के नेताओं में बेचैनी बढ़ गई। वहीं बीजेपी के यह कहने पर कि लालू को फंसाने वाले नीतीश और उनकी पार्टी के लोग हैं, इसपर उन्होंने कहा कि लालू को किसने फंसाया और किसने नहीं फसाया सवाल यह नहीं है। सवाल यह है कि लालू प्रसाद यादव जब निर्दोष हैं तो भारतीय जनता पार्टी के नेता सरकारी एजेंसियों के माध्यम से उनको परेशान क्यों कर रहे हैं।



रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

VISHWAJIT ANAND

FirstBihar संवाददाता