ब्रेकिंग
अररिया सिविल कोर्ट को 10 सितंबर से पहले आतंकी हमले की धमकी, ई-मेल मिलने के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा प्रशांत किशोर के अभिनंदन समारोह में बिजली गुल: अंधेरे में पॉकेटमारों ने किया हाथ साफ, आधा भाषण देकर पटना रवाना हुए PKविजिलेंस ने भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता को 1 लाख रुपये घूस लेते किया गिरफ्तार, ठेकेदार से 3 लाख की मांगी थी रिश्वत, गिरफ्तारी के बाद पटना आवास पर छापाBuxar Crime: 12 नाबालिग छात्राओं से अश्लील हरकत करने वाले सस्पेंड दोनों शिक्षकों की अब जाएगी नौकरी, शिक्षा मंत्री ने गिरफ्तारी के दिये निर्देश‘वोडाफोन के पग कुत्ते की तरह पीछे-पीछे नहीं चल सकती पत्नी’, मद्रास हाईकोर्ट ने तलाक पर लगाई मुहरअररिया सिविल कोर्ट को 10 सितंबर से पहले आतंकी हमले की धमकी, ई-मेल मिलने के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा प्रशांत किशोर के अभिनंदन समारोह में बिजली गुल: अंधेरे में पॉकेटमारों ने किया हाथ साफ, आधा भाषण देकर पटना रवाना हुए PKविजिलेंस ने भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता को 1 लाख रुपये घूस लेते किया गिरफ्तार, ठेकेदार से 3 लाख की मांगी थी रिश्वत, गिरफ्तारी के बाद पटना आवास पर छापाBuxar Crime: 12 नाबालिग छात्राओं से अश्लील हरकत करने वाले सस्पेंड दोनों शिक्षकों की अब जाएगी नौकरी, शिक्षा मंत्री ने गिरफ्तारी के दिये निर्देश‘वोडाफोन के पग कुत्ते की तरह पीछे-पीछे नहीं चल सकती पत्नी’, मद्रास हाईकोर्ट ने तलाक पर लगाई मुहर

जमानत मिलने के बाद कब बाहर आ रहे हैं लालू, जानिए.. कौन सी कानूनी प्रक्रिया है बाकी

PATNA : चारा घोटाले से जुड़े डोरंडा ट्रेजरी मामले में लालू यादव को जमानत मिल चुकी है। रांची हाई कोर्ट ने अब से थोड़ी देर पहले लालू यादव को जमानत दी है। अब लालू यादव के जेल से

जमानत मिलने के बाद कब बाहर आ रहे हैं लालू, जानिए.. कौन सी कानूनी प्रक्रिया है बाकी
Editor
3 मिनट

PATNA : चारा घोटाले से जुड़े डोरंडा ट्रेजरी मामले में लालू यादव को जमानत मिल चुकी है। रांची हाई कोर्ट ने अब से थोड़ी देर पहले लालू यादव को जमानत दी है। अब लालू यादव के जेल से बाहर आने का इंतजार हो रहा है लेकिन लालू के वकील और कानूनी जानकारों के मुताबिक जेल से बाहर आने में लालू को थोड़ा वक्त लगेगा। फिलहाल लालू यादव दिल्ली एम्स में अपना इलाज करा रहे हैं लेकिन वह जेल कस्टडी में है। लिहाजा जमानत के आदेश के बाद पूरी प्रक्रिया होने तक उन्हें इंतजार करना होगा। 


रांची हाईकोर्ट के न्यायाधीश अपरेश कुमार सिंह की अदालत ने लालू यादव को जमानत दी है। लालू यादव की तरफ से डोरंडा ट्रेजरी से अवैध निकासी के मामले में सजा का ऐलान होने के बाद जमानत याचिका दायर की गई थी। लालू की जमानत याचिका पर रांची हाई कोर्ट में कुल 4 दफे सुनवाई की। पिछली सुनवाई में कोर्ट ने सीबीआई को कहा था कि वह जमानत पर को लेकर अपना स्टैंडर करे। सीबीआई ने इस मामले में जवाब भी दिया लेकिन कोर्ट ने लालू यादव के वकीलों के तर्क को सही माना और 42 हफ्ते की सजा पूरी करने के आधार पर लालू को जमानत दे दी। 


लालू यादव के वकील प्रभात कुमार ने कहा है कि कोर्ट की तरफ से जमानत पर दिया गया आदेश निकलने के बाद उसे जेल प्रशासन के पास भेजा जाएगा। जेल प्रशासन इसे एम्स प्रबंधन के पास भेजेगा और उसके बाद लालू यादव बाहर आ जाएंगे हालांकि यह लालू यादव के डॉक्टरों के ऊपर निर्भर करेगा कि उन्हें अस्पताल से फिलहाल छुट्टी मिलेगी या नहीं। लेकिन सूत्रों की मानें तो लालू यादव को जेल से बाहर आने में दो से तीन दिन का वक्त लग सकता है। संभव है कि लालू यादव सोमवार या फिर मंगलवार को जेल से बाहर आ पाए।