ब्रेकिंग
Bihar News : भागलपुर में विक्रमशिला सेतु पर 30 सितंबर की रात से थमेगा ट्रैफिक, 80 सदस्यीय BRO टीम आज पहुंचेगी; 1 अक्टूबर से हटेंगे चारों बेली ब्रिज✦Bihar weather: उत्तर बिहार में 40 घंटे की बारिश के बाद राहत के संकेत, शुक्रवार दोपहर बाद बदलेगा मौसम✦Bihar News : CM सम्राट चौधरी के पोस्ट पर तेजस्वी का अटैक, POCSO एक्ट का जिक्र होते ही डिलीट हुआ पोस्ट?✦Bihar News : पटना, किऊल, गया जाने वाले यात्री ध्यान दें! रेलवे ने 25 सितंबर को रद्द कीं 23 ट्रेनें, 25 का बदला रूट; कई गाड़ियां शॉर्ट टर्मिनेट और शॉर्ट ओरिजिनेट✦Bihar News: 'करेंगे दबंगई, क्या कर लेगी वर्दी!' नंदन के खौफ से सहमी थीं जमुई की बेटियां, गिरफ्तारी के बाद खुल रहे राज✦Bihar News : भागलपुर में विक्रमशिला सेतु पर 30 सितंबर की रात से थमेगा ट्रैफिक, 80 सदस्यीय BRO टीम आज पहुंचेगी; 1 अक्टूबर से हटेंगे चारों बेली ब्रिज✦Bihar weather: उत्तर बिहार में 40 घंटे की बारिश के बाद राहत के संकेत, शुक्रवार दोपहर बाद बदलेगा मौसम✦Bihar News : CM सम्राट चौधरी के पोस्ट पर तेजस्वी का अटैक, POCSO एक्ट का जिक्र होते ही डिलीट हुआ पोस्ट?✦Bihar News : पटना, किऊल, गया जाने वाले यात्री ध्यान दें! रेलवे ने 25 सितंबर को रद्द कीं 23 ट्रेनें, 25 का बदला रूट; कई गाड़ियां शॉर्ट टर्मिनेट और शॉर्ट ओरिजिनेट✦Bihar News: 'करेंगे दबंगई, क्या कर लेगी वर्दी!' नंदन के खौफ से सहमी थीं जमुई की बेटियां, गिरफ्तारी के बाद खुल रहे राज

जेल से रिहा होते ही लिपि सिंह पर अनंत सिंह का बड़ा बयान, कहा - कोर्ट ने बताया मैं नहीं वह दोषी,CBI जांच की करेंगे मांग; चुनाव लड़ने पर भी दिया जवाब

PATNA : मोकामा के पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह शुक्रवार को जेल से रिहा हो गए। सुबह 5 बजे अनंत सिंह पटना के बेउर जेल से बाहर निकले। समर्थकों ने अनंत सिंह का भव्य स्वागत किया।

जेल से रिहा होते ही लिपि सिंह पर अनंत सिंह का बड़ा बयान, कहा -  कोर्ट ने बताया मैं नहीं वह दोषी,CBI जांच की करेंगे मांग; चुनाव लड़ने पर भी दिया जवाब
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : मोकामा के पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह शुक्रवार को जेल से रिहा हो गए। सुबह 5 बजे अनंत सिंह पटना के बेउर जेल से बाहर निकले। समर्थकों ने अनंत सिंह का भव्य स्वागत किया। जेल के बाहर सुबह से ही समर्थकों की लाइन लगी रही। जेल से बाहर आने के बाद अनंत सिंह सीधा अपने पैतृक आवास पहुचें जहां उन्होंने माता रानी का आशीर्वाद लिया। उसके बाद वह मोकामा विधानसभा के मोर गांव में माता भगवती का आशीर्वाद लेने मंदिर पहुंचें जहां उन्होंने आईपीस अधिकारी लिपि सिंह को लेकर भी बड़ी बात कही है। 


मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह ने कहा कि मेरे साथ क्या सही हुआ था और क्या गलत हुआ था अब कोर्ट ने भी साबित कर दिया। मेरे खिलाफ जिसने काम किया था उसको मालूम चल गया होगा। मुझे कोर्ट और भगवान पर भरोसा था आज दोनों से न्याय मिला है। अब तो हमको पूछना है कि जो मेरे साथ गलत किया उसको सजा मिलना चाहिए ? हम दिल्ली सरकार और बिहार सरकार दोनों से सीबीआई जांच की मांग करेंगे। 


इसके अलावा अनंत सिंह ने कहा कि समर्थकों का कितना भीड़ है वह आप लोगों को दिख रहा है मुझे इसे बताने की जरूरत नहीं है। जनता का प्यार हमेशा हमारे साथ है और हमेशा हमारे साथ रहेगा जनता ही सब कुछ है मेरे लिए। अब हम जनता के बीच आ गए हैं तो इसके साथ ही रहेंगे। इसके अलावा हमको कहीं मन नहीं लगता है। 


उधर,अनंत सिंह से सवाल किया गया कि आप वापस से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे तो उन्होंने कहा कि मेरी खुद की कोई पार्टी नहीं है मेरे पापा जी ने कोई पार्टी नहीं बनाया है। अब जो मर्जी होगा वह किया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने कहा कि जनता जो कहेगी वह करूंगा। हम हमेशा से जनता की बात को सुनते आ रहे हैं और आगे भी यही करेंगे। इससे अधिक कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। सबका साथ है मेरे साथ और हमेशा रहेगा।