ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

जेल में रहेंगे लालू प्रसाद यादव या मिलेगी बेल? रांची हाई कोर्ट में सुनवाई आज

PATNA : आज का दिन राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के लिए खास है. आज हाईकोर्ट उनकी जमानत याचिका पर रांची में फिर सुनवाई होगी. बता दें बीते चार मार्च को दस्‍तावेजों की वजह से सुनवाई टल गई थी. कोर्

जेल में रहेंगे लालू प्रसाद यादव या मिलेगी बेल? रांची हाई कोर्ट में सुनवाई आज
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : आज का दिन राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के लिए खास है. आज हाईकोर्ट उनकी जमानत याचिका पर रांची में फिर सुनवाई होगी. बता दें बीते चार मार्च को दस्‍तावेजों की वजह से सुनवाई टल गई थी. कोर्ट ने कागजात की कमियों को दूर कर 11 मार्च की डेट दी थी. कई गंभीर बीमारियों से जूझ रहे राजद सुप्रीमो के स्‍वजनों और समर्थकों को उम्‍मीद है कि कोर्ट से उनकी आयु, बीमारी आदि को देखते हुए राहत मिल सकती है.  


चारा घोटाले में सजायाफ्ता लालू प्रसाद की तबियत काफी खराब चल रही है. बहुचर्चित चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता लालू प्रसाद की किडनी पहले 80 प्रतिशत खराब थी जो अब और अधिक डैमेज हो गयी है. ताजा जांच रिपोर्ट के अनुसार क्रिटनीन बढ़कर 4.1 हो गया है. 


जबकि EGFI 18 से घटकर 15.3 हो गया है. ऐसे में उनकी तबीयत सुधरने के बजाय और खराब होती दिख रही है. किडनी में कोई सुधार नहीं होने से रिम्स के डॉक्टरों की चिंता भी बढ़ गयी है. ताजा जांच रिपोर्ट आने के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि डाक्टर किडनी बचाने में नाकाम दिख रहे हैं. 

टैग्स