ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर में आज होगा बड़ा चुनावी शक्ति प्रदर्शन! प्रशांत किशोर और भाजपा उम्मीदवार नीरज सिन्हा एक साथ भरेंगे नामांकनBihar News: अब सड़क नहीं, हेलीकॉप्टर से घूमिए बिहार! पटना से राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर की उड़ान, किराया जानकर चौंक जाएंगेBihar News : NEET फर्जीवाड़े में बड़ा अपडेट! 72 घंटे की पूछताछ के बाद 29 आरोपी भेजे गए जेलBihar News : बीच सफर में खराब हुई रांची-पटना वंदे भारत, मालगाड़ी के इंजन से पहुंची पटना; यात्रियों ने झेली 9 घंटे की फजीहतBihar weather : बिहार में फिर बदला मौसम! 19 जिलों में बारिश की चेतावनी, इन 6 जिलों में ठनका का हाई अलर्टBihar News : बांकीपुर में आज होगा बड़ा चुनावी शक्ति प्रदर्शन! प्रशांत किशोर और भाजपा उम्मीदवार नीरज सिन्हा एक साथ भरेंगे नामांकनBihar News: अब सड़क नहीं, हेलीकॉप्टर से घूमिए बिहार! पटना से राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर की उड़ान, किराया जानकर चौंक जाएंगेBihar News : NEET फर्जीवाड़े में बड़ा अपडेट! 72 घंटे की पूछताछ के बाद 29 आरोपी भेजे गए जेलBihar News : बीच सफर में खराब हुई रांची-पटना वंदे भारत, मालगाड़ी के इंजन से पहुंची पटना; यात्रियों ने झेली 9 घंटे की फजीहतBihar weather : बिहार में फिर बदला मौसम! 19 जिलों में बारिश की चेतावनी, इन 6 जिलों में ठनका का हाई अलर्ट

जहरीली शराब से मौत पर सदन में हंगामा.. सरकार के जवाब पर विपक्ष संतुष्ट नहीं, नीतीश कुमार से मांगा इस्तीफा

PATNA : बिहार विधानसभा में बजट सत्र होली के बाद बुधवार से फिर से शुरू हुआ. इसकी शुरूआत होते ही शराबबंदी पर विपक्षी दलों के विधायक ने शोर मचाया. जहरीली शराब से कई जिलों में हुई मौत

जहरीली शराब से मौत पर सदन में हंगामा.. सरकार के जवाब पर विपक्ष संतुष्ट नहीं, नीतीश कुमार से मांगा इस्तीफा
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार विधानसभा में बजट सत्र होली के बाद बुधवार से फिर से शुरू हुआ. इसकी शुरूआत होते ही शराबबंदी पर विपक्षी दलों के विधायक ने शोर मचाया. जहरीली शराब से कई जिलों में हुई मौत का मामला विपक्ष ने सदन में उठाया. विपक्ष ने कार्यस्थगन प्रस्ताव दिया था जिसे आसन की तरफ से नामंजूर कर दिया गया. विपक्ष ने कहा कि जहरीली शराब से मौत होती है और प्रशासन कहता है कि बीमारी से मौत हुई है. 


सदन में विपक्ष का हंगामा जारी है. नीतीश से इस्तीफे की मांग कर रहे हैं. हंगामा करते हुए विपक्ष के विधायक वेल तक पहुंच गये. विपक्ष का कहना है कि यह मामला गंभीर है. स्पीकर ने कहा कि यह घटना दुखद और मर्माहत करने वाली है. सरकार की तरफ से इस पर जवाब भी आयेगा. अभी आप लोग अपने सीट पर बैठ जाये और सदन की कार्यवाही चलने दे. लेकिन अध्यक्ष की अपील के बाद भी विपक्ष नहीं माना.


इसके बाद सरकार के तरफ से संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी ने जवाब देना शुरू किया.  मंत्नेरी ने कहा कि जिस बात की चर्चा सदस्यों ने की है सरकार उसे गंभीरता से ले रही है. अभी तो गृह विभाग के के जवाब में इस बात की भी चर्चा होंगी. संसदीय कार्य मंत्री ने कहा कि हम लोग वक्तव्य देंगे. इस मामले पर परसों ही गृह विभाग का जवाब होना है. लेकिन सरकार के जवाब पर भी विपक्ष हंगामा करता रहा. विपक्ष के हंगामे की वजह से सदन 2 बजे तक स्थगित कर दिया गया है.



टैग्स