ब्रेकिंग
इंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीBihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवादइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीBihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवाद

उपचुनाव को लेकर तेजस्वी का बड़ा दावा, कहा - गोपालगंज हमारा गांव, मोकामा को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं

JAHANABAAD : बिहार में दो सीटों पर उपचुनाव होने जा रहा है। यह सीट मोकामा और गोपालगंज है। इन दोनों सीटों पर महागठबंधन के तरफ से राजद चुनाव लड़ रही है। बिहार में सत्ता परिवर्तन के बाद

उपचुनाव को लेकर तेजस्वी का बड़ा दावा, कहा - गोपालगंज हमारा गांव, मोकामा को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

JAHANABAAD : बिहार में दो सीटों पर उपचुनाव होने जा रहा है। यह सीट मोकामा और गोपालगंज है। इन दोनों सीटों पर महागठबंधन के तरफ से राजद चुनाव लड़ रही है। बिहार में सत्ता परिवर्तन के बाद यह पहला चुनाव होगा, जिसमें जदयू के महागठबंधन में शामिल होने के बाद भाजपा के खिलाफ  आमने - सामने होकर चुनाव लड़ रही होगी। इस लिहाज से यह चुनाव महागठबंधन के लिए अतिमहत्वपूर्ण होने वाला है। इसी कड़ी में अब इस चुनाव को लेकर बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का बड़ा बयान सामने आया है।


बिहार के उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि हम दोनों सीटों चुनाव जीतने वाले हैं। उन्होंने कहा कि इन दोनों सीटों को लेकर महागठबंधन में शामिल सभी दलों द्वारा समर्थन किया जा रहा है। इनके द्वारा डोर टू डोर जाकर प्रचार - प्रसार भी किया जा रहा है।  इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मोकामा हमारा सीटिंग सीट है, इसलिए यहां चुनाव के लिए अधिक तैयारी करने या चिंता करने की जरूरत नहीं है।  इसके आलावा उन्होंने दूसरे सीट गोपालगंज को लेकर कहा कि वह हमारा गांव है, इसलिए बिहार समेत वहां का विकास करना हमारा परम कर्तव्य है। 


बता दें कि, गोपालगंज राजद सुप्रीमों लालू यादव का गृह जिला है। इस सीट पर इससे पहले 2020 में भाजपा ने कब्ज़ा जमाया था, लेकिन कोरोना काल में सुभाष सिंह की मौत हो गई और अब यहां उपचुनाव होने हैं। इस सीट पर राजद ने मोहन गुप्ता को मैदान में उतारा है। वहीं, भाजपा के तरफ से सुभाष सिंह की पत्नी कुसुम देवी को अपना उम्मीदवार बनाया गया है। इसके आलावा राजद को सबसे अधिक चुनौती उनके ही परिवार के लोगों के तरफ से मिलने वाला है, क्यूंकि इस सीट पर लालू के साला साधु यादव की पत्नी भी चुनाव मैदान में उतर गई है।