ब्रेकिंग
सिमुलतला आवासीय विद्यालय में चयन के बाद भी नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने CM-PM से लगाई न्याय की गुहारआपसी विवाद में खूनी खेल, दामाद ने चाकू से गोदकर की ससुर की हत्या; पुलिस ने दबोचामगध विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में ABVP का हंगामा, एक घंटे से अधिक बाधित रही कार्यवाहीमोबाइल वाली Gen Z को साधने की तैयारी! BJP बनाएगी युवाओं से सीधा कनेक्शन; तैयार हुई ख़ास टीम ; इन नेताओं को मिली जिम्मेदारीनगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजीसिमुलतला आवासीय विद्यालय में चयन के बाद भी नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने CM-PM से लगाई न्याय की गुहारआपसी विवाद में खूनी खेल, दामाद ने चाकू से गोदकर की ससुर की हत्या; पुलिस ने दबोचामगध विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में ABVP का हंगामा, एक घंटे से अधिक बाधित रही कार्यवाहीमोबाइल वाली Gen Z को साधने की तैयारी! BJP बनाएगी युवाओं से सीधा कनेक्शन; तैयार हुई ख़ास टीम ; इन नेताओं को मिली जिम्मेदारीनगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजी

राष्ट्रीय लोक मोर्चा की विशाल रैली, जहानाबाद लोकसभा सीट से डॉ. रणविजय सिंह ने पेश की मजबूत दावेदारी

JEHANABAD: 2024 का वर्ष है और फरवरी का महीना चारों ओर लोकसभा चुनाव एवं उससे जुड़ी गहमागहमी अपने शिखर की ओर कूच कर रही है। इस गहमागहमी में कुछ बड़े नाम भी शुमार हैं तो कुछ जनता

राष्ट्रीय लोक मोर्चा की विशाल रैली, जहानाबाद लोकसभा सीट से डॉ. रणविजय सिंह ने पेश की मजबूत दावेदारी
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

JEHANABAD: 2024 का वर्ष है और फरवरी का महीना चारों ओर लोकसभा चुनाव एवं उससे जुड़ी गहमागहमी अपने शिखर की ओर कूच कर रही है। इस गहमागहमी में कुछ बड़े नाम भी शुमार हैं तो कुछ जनता एवं जमीन से जुड़े नेता भी। बड़ी पार्टियां एवं उसके नेता भी इससे जुड़े हैं तो कुछ नवनिर्मित पार्टियां एवं उसके नेता भी अपनी जमीन मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं। इसी संदर्भ में राष्ट्रीय लोक मोर्चा के गोह के पूर्व विधायक व पार्टी के उपाध्यक्ष डॉ. रणविजय सिंह के नेतृत्व और पार्टी सुप्रीमो व पूर्व केन्द्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा की उपस्थिति में जहानाबाद के गांधी मैदान में एक विशाल रैली का आयोजन किया गया।


रैली को संबोधित करते हुए पार्टी के उपाध्यक्ष डॉ. रणविजय सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन का बिहार में खाता भी नहीं खुलेगा। साथ ही पूर्व विधायक व पार्टी के उपाध्यक्ष डॉ. रणविजय सिंह ने यह भी कहा कि उन्होंने कभी भी सत्ता के लिए अपने वसूलों से समझौता नहीं किया है। रैली के दौरान रालोमो सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि जब नीतीश कुमार महागठबंधन में शामिल हो रहे थे तो उन्होंने इसका विरोध किया था। जब नीतीश कुमार ने उनकी नहीं सुनी तो उन्हें अलग होकर नई पार्टी बनानी पड़ी। लेकिन देर ही सही नीतीश कुमार ने उनकी बातों पर सहमति जताते हुए एनडीए गठबंधन में वापसी की। 


उन्होंने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी के अद्भुत नेतृत्व में देश का चहुंमुखी विकास हो रहा है। उनके सामने कोई भी नेता आज देश में नहीं ठहर सकता है। आगे रणविजय सिंह ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि व्यापक देशहित में नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने के लिए सभी लोग एकजुट होकर एनडीए गठबंधन के प्रत्याशी को वोट दें। उन्होंने यह भी कहा कि आज देश को प्रधानमंत्री के पद पर नरेंद्र मोदी की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि एनडीए के हाथों में ही देश सुरक्षित रहेगा। यह कभी भी नकारा नहीं जा सकता कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने चहुंमुखी विकास किया है।