ब्रेकिंग
बिहार टेंडर घोटाला: रिशु श्री की जमानत पर फैसला सुरक्षित, IAS संजीव हंस की अग्रिम जमानत पर कल होगी सुनवाईसम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला: पटना से बेगूसराय, मुजफ्फरपुर, आरा और गया तक रैपिड रेल, AIIMS का भी होगा विस्तारBIHAR: स्पा सेंटर पर स्पेशल क्राइम ब्रांच की रेड, सेक्स रैकेट का खुलासा!, पकड़े गये 4 युवती और 2 युवक भरत तिवारी एनकाउंटर केस की न्यायिक जांच तेज, आरा में आयोग के कार्यालय पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा; गवाहों को जारी किया समनपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..बिहार टेंडर घोटाला: रिशु श्री की जमानत पर फैसला सुरक्षित, IAS संजीव हंस की अग्रिम जमानत पर कल होगी सुनवाईसम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला: पटना से बेगूसराय, मुजफ्फरपुर, आरा और गया तक रैपिड रेल, AIIMS का भी होगा विस्तारBIHAR: स्पा सेंटर पर स्पेशल क्राइम ब्रांच की रेड, सेक्स रैकेट का खुलासा!, पकड़े गये 4 युवती और 2 युवक भरत तिवारी एनकाउंटर केस की न्यायिक जांच तेज, आरा में आयोग के कार्यालय पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा; गवाहों को जारी किया समनपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..

CPI (माले) पर प्रशांत किशोर का बड़ा हमला, कहा..लोगों ने जिसके लिए खून बहाये, उसी ने आज लालटेन थाम लिया

SIWAN: चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने CPI (माले) पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जिस पार्टी के लिये लोगों ने खून बहाये आज उसी ने हाथ में लालटेन थाम लिया है। जन सुराज

CPI (माले) पर प्रशांत किशोर का बड़ा हमला, कहा..लोगों ने जिसके लिए खून बहाये, उसी ने आज लालटेन थाम लिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SIWAN:  चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने CPI (माले) पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जिस पार्टी के लिये लोगों ने खून बहाये आज उसी ने हाथ में लालटेन थाम लिया है। जन सुराज यात्रा के दौरान प्रशांत किशोर ने सीवान में यह बातें कही। 


जन सुराज पदयात्रा के दौरान सिवान के छोटका मांझा पंचायत में एक आमसभा को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि मोदी जी और लालू जी अकेले नहीं है, जिस CPI (ML) के लिए अपने लाठी डंडे खाए हैं, आज वही CPI (ML) लालू जी के लालटेन को अपने सिर पर लेकर चल रही है। ऐसे में कैसे बिहार की दशा सुधरेगी? यही बताने के लिए हम आए हैं।


लोगों को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि यही बात हम समझाने पहुंचे है यह बात समझना होगा की कोई आपकी दशा को नहीं बदल सकता है, जब तक आप खुद अपने बारे में नहीं सोचेंगे। यदि आप अपने बारे में नहीं सोच रहे हैं, तो कम से कम अपने बच्चों के बारे में सोचिए। यदि आप धर्म के नाम पर, विचारधारा के नाम, 5 किलो अनाज के नाम पर वोट करेंगे तो जिस गरीबी और बदहाली में आपका जीवन बीता है, आपके बच्चों का भविष्य भी उसी गरीब और बदहाली में गुजरेगा।


इस दौरान प्रशांत किशोर राष्ट्रीय जनता दल पर भी जमकर हमला बोला। कहा कि बिहार में जब राजद का शासनकाल था तब लोगों ने अपराधियों का जंगलराज देखा था। आज एक बार फिर आरजेडी के सत्ता में वापस आने से आपराधिक घटनाएं बढी है। 15 साल पहले जो हाल था आज भी वही है। बिहार में जंगलराज जैसा माहौल है।

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AJIT

FirstBihar संवाददाता