ब्रेकिंग
ED का बड़ा एक्शन: TMC के तीन बैंक खातों को किया सील, अकाउंट में 440 करोड़तेजस्वी पर रोहित कुमार सिंह का बड़ा हमला, बोले- यूरोप में पार्टी के लिए नई जमीन तलाश रहे नेता प्रतिपक्षविक्रमशिला सेतु पर आज रात 10 बजे से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, दूसरे दिन भी नहीं चलेंगी गाड़ियां; क्यों लिया गया बड़ा फैसला?JDU Bihar की नई प्रदेश कमिटी की घोषणा: 38 महासचिव, 9 प्रवक्ता, 12 उपाध्यक्ष, ललन सर्राफ बने कोषाध्यक्ष, देखिये पूरी लिस्ट..बिहार में इंटरनेशनल बॉर्डर से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, नेपाल भागने की कर रहा था कोशिश; पुलिस और SSB की कार्रवाईED का बड़ा एक्शन: TMC के तीन बैंक खातों को किया सील, अकाउंट में 440 करोड़तेजस्वी पर रोहित कुमार सिंह का बड़ा हमला, बोले- यूरोप में पार्टी के लिए नई जमीन तलाश रहे नेता प्रतिपक्षविक्रमशिला सेतु पर आज रात 10 बजे से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, दूसरे दिन भी नहीं चलेंगी गाड़ियां; क्यों लिया गया बड़ा फैसला?JDU Bihar की नई प्रदेश कमिटी की घोषणा: 38 महासचिव, 9 प्रवक्ता, 12 उपाध्यक्ष, ललन सर्राफ बने कोषाध्यक्ष, देखिये पूरी लिस्ट..बिहार में इंटरनेशनल बॉर्डर से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, नेपाल भागने की कर रहा था कोशिश; पुलिस और SSB की कार्रवाई

डॉक्टर के पास इलाज कराने पहुंची महिला के साथ गंदा काम, गुस्साए परिजनों ने किया भारी बवाल

JAHANABAD : बिहार के जहानाबाद से एक हैरतअंगेज मामला निकल कर सामने आया है। जहां शहर के अस्पताल मोड़ के पास के एक प्राइवेट क्लीनिक में एक महिला से छेड़-छाड़ का मामला सामने आया है। पीड़ित

डॉक्टर के पास इलाज कराने पहुंची महिला के साथ गंदा काम, गुस्साए परिजनों ने किया भारी बवाल
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

JAHANABAD : बिहार के जहानाबाद से एक हैरतअंगेज मामला निकल कर सामने आया है। जहां शहर के अस्पताल मोड़ के पास के एक प्राइवेट क्लीनिक में एक महिला से छेड़-छाड़ का मामला सामने आया है। पीड़िता ने बताया कि, वह हेल्थ जांच कराने पहुंची थी। उसी दौरान वहां मौजूद कंपाउंडर ने इस तरह के गलत कामों को अंजाम दिया है। 


दरअसल, जहानाबाद अस्पताल मोड़ के पास उस समय हंगामा शुरू हो गया। जब एक महिला ने निजी क्लीनिक के एक कंपाउंडर पर छेड़खानी का आरोप लगाकर रोना शुरू कर दिया। पीड़िता ने बताया कि, वह प्राइवेट क्लीनिक एक हेल्थ जांच कराने पहुंची थी। उसी दौरान वहां मौजूद कंपाउंडर उसे गलत तरीके से टच करने लगा। जिसका उनसे विरोध करना शुरू किया तो हल्की पिटाई भी की गई।  जिसके बाद जब महिला ने शोर- गुल शुरू किया तो फॉर फरार हो गया। जिसके बाद महिला ने इस घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी है। जिसके बाद इस मामले की शिकायत थाने में दर्ज करवाई गई। 


वहीं, इस घटना की जानकारी मिलते ही नगर थाने की पुलिस और बाइक गस्ती दल की टीम घटनास्थल पहुंची। इस दौरान लोगों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। जिसके बाद लोगों को शांत करवाने खुद थानाध्यक्ष पहुंचे। जिसके बाद लोगों ने प्रदर्शन करना बंद किया। उन्होंने इस मामले की लिखित शिकायत भी दर्ज की। 


इधर, इस पुरे मामले को लेकर क्लीनिक के डॉक्टर का कहना है कि, उन्हें फिलहाल इस मामले की जानकारी नही है। फिलहाल महिला ने जो आरोप लगाया है उसको लेकर  कंपाउंडर को बुलाकर पूछताछ करने की कोशिश की गई।  लेकिन, लोगों का आक्रोश देख फिलहाल वो फरार बताया जा रहा है। ऐसे  में  मामले की सच्चाई क्या है यह तो जांच के बाद ही पता चलेगा। हालांकि नगर थाना की पुलिस ने गंभीरता को देखते हुए तुरंत एहतियाती कदम उठाए हैं क्लीनिक पर पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। साथ ही आरोपी कंपाउंडर की खोजबीन की जा रही है।

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajit Kumar

FirstBihar संवाददाता