ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

जब से राज्य का गठन हुआ तब से जीतते आ रहे हैं मदन कौशिक, अभी तक नहीं हारे उत्तराखंड में कोई चुनाव

DESK: उत्तराखंड में BJP के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने इतिहास रच दिया है। पांचवीं बार उन्होंने जीत दर्ज करायी है। हरिद्वार से कांग्रेस के सतपाल ब्रह्मचारी को हराकर मदन कौशिक न

जब से राज्य का गठन हुआ तब से जीतते आ रहे हैं मदन कौशिक, अभी तक नहीं हारे उत्तराखंड में कोई चुनाव
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: उत्तराखंड में BJP के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने इतिहास रच दिया है। पांचवीं बार उन्होंने जीत दर्ज करायी है। हरिद्वार से कांग्रेस के सतपाल ब्रह्मचारी को हराकर मदन कौशिक ने विजय हासिल की है। राज्‍य गठन के बाद से हुए सभी चारों चुनाव में इस सीट पर मदन कौश‍िक जीत दर्ज करते आ रहे हैं। यह उनके स‍ियासी सफर का 5वां चुनाव था और इसमें भी उन्होंने जीत हासिल की।


उत्तराखंड में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने अपनी इस जीत के बाद कहा कि यह हरिद्वार की जनता की जीत है, यह प्रदेश के विकास की जीत है। मदन कौशिक की जीत की खुशी में समर्थकों ने एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली मनाया और अपनी खुशी का इजहार किया। 


गौरतलब है कि हरिद्वार विधानसभा सीट को बीजेपी का गढ़ भी कहा जाता है। इससे पहले 2007 में मदन कौश‍िक ने सपा के पूर्व सांसद अंबरीश कुमार को 26,680 वोट से हराया था। वही मदन कौश‍िक ने 2002 के चुनाव में कांग्रेस के पारस कुमार जैन को 2,992 वोट से हराया था। 


टैग्स