ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

जश्न-ए-आजादी के मौके पर प्रदेशवासियों को बधाई, स्वतंत्रता को संजोकर रखना हम सबकी जिम्मेदारी: राजू दानवीर

PATNA: जन अधिकार युवा परिषद के प्रदेश अध्‍यक्ष राजू दानवीर ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। राजू दानवीर ने अपने शुभकामना संदे

जश्न-ए-आजादी के मौके पर प्रदेशवासियों को बधाई, स्वतंत्रता को संजोकर रखना हम सबकी जिम्मेदारी: राजू दानवीर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: जन अधिकार युवा परिषद के प्रदेश अध्‍यक्ष राजू दानवीर ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। राजू दानवीर ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि देश के 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बिहार और दुनिया भर में रह रहे अन्य बिहारवासियों को मैं हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।


दानवीर ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि दुनियां के सबसे बड़े और जीवंत लोकतंत्र के नागरिक के रूप में यह हमारा कर्तव्य बनता है कि हम अपनी स्वतंत्रता और समानता को संजोएं रखें और सर्वोच्च लोकतांत्रिक मूल्यों को बनाए रखते हुए प्रत्येक नागरिक के लिए अधिक से अधिक सम्मान सुनिश्चित करने का प्रयास करें।


उन्‍होंने कहा कि हाल के दिनों में लोकतांत्रिक मूल्यों और आचरण में ह्रास आया है, यही वजह है कि आज अंग्रेजों की तरह वर्तमान राजनीतिक दल जनता के साथ गुलामों वाला आचरण लोकतंत्र की दुहाई दे रहे हैं और आजाद भारत की जनता को अपमानित करने का काम कर रहे हैं। 


इसका जीता जागता उदाहरण कोविड काल में प्रदेश की जनता को श्मशान से अस्‍पताल तक मदद पहुंचाने वाले सेवक पप्‍पू यादव की गिरफ्तारी, पूंजीपतियों के इशारों में बढ़ती महंगाई, अपने ही देश के किसानों पर अत्‍याचार, देश की सामरिक शक्ति से खिलवाड़ जैसे कई चीजे हैं।


दानवीर ने कहा कि ऐसे में हमें अपने लोकतांत्रिक मूल्यों और आचरण को बनाये रखने का संकल्‍प लेने की जरूरत है। तभी हम उन देशभक्तों की स्मृति का सम्मान कर पायेंगे, जिन्होंने हमारी स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। भारत की प्रगति, आत्मनिर्भरता और समावेशिता की ओर मजबूत करने में अपना योगदान दिया।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें