ब्रेकिंग
Bihar MLC Election Result : 8 सीटों पर शुरू हुई मतगणना, पटना स्नातक सीट पर सबसे ज्यादा नजर; नीरज-अनुज में कांटे की टक्कर✦Bihar News: BPSC TRE-4.0 की नई डेट जारी! आवेदन के लिए मिला अतिरिक्त समय, जानें पूरी डिटेल✦Bihar News: जेडीयू से निकाले गए अनंत सिंह के सामने बड़ी चुनौती, क्या राजनीतिक वनवास की आएगी नौबत?✦Bihar MLC Election Result 2026: बिहार MLC चुनाव का आज फैसला! 5 शहरों में गिनती, जानें कहां और कब आएगा रिजल्ट✦Bihar weather: बिहार में अगले 3 दिन भारी! तूफान अर्नब का अलर्ट, इन जिलों में बारिश और वज्रपात की चेतावनी✦Bihar MLC Election Result : 8 सीटों पर शुरू हुई मतगणना, पटना स्नातक सीट पर सबसे ज्यादा नजर; नीरज-अनुज में कांटे की टक्कर✦Bihar News: BPSC TRE-4.0 की नई डेट जारी! आवेदन के लिए मिला अतिरिक्त समय, जानें पूरी डिटेल✦Bihar News: जेडीयू से निकाले गए अनंत सिंह के सामने बड़ी चुनौती, क्या राजनीतिक वनवास की आएगी नौबत?✦Bihar MLC Election Result 2026: बिहार MLC चुनाव का आज फैसला! 5 शहरों में गिनती, जानें कहां और कब आएगा रिजल्ट✦Bihar weather: बिहार में अगले 3 दिन भारी! तूफान अर्नब का अलर्ट, इन जिलों में बारिश और वज्रपात की चेतावनी

जांच एजेंसी के छापे पर राजद और जेडीयू ने कहा ... ED और CBI से हम डरने वाले नहीं, 2024 में नजर नहीं आएंगे भाजपाई

PATNA: पटना में ईडी ने राजद नेता अबू दोजाना के कई ठिकानों पर छापेमारी की है। यह रेड अबु दोजाना के फुलवारीशरीफ के हारून नगर इलाके के आवास पर पड़ा है। वहीं ईडी की इस कार्रवाई से

जांच एजेंसी के छापे पर राजद और जेडीयू ने कहा ...  ED और CBI से हम डरने वाले नहीं, 2024 में नजर नहीं आएंगे भाजपाई
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA: पटना में ईडी ने राजद नेता अबू दोजाना के कई ठिकानों पर छापेमारी की है। यह रेड अबु दोजाना के फुलवारीशरीफ के हारून नगर इलाके के आवास पर पड़ा है।  वहीं ईडी की इस कार्रवाई से सियासी गलियारे में हड़कंप मचा है। इस बीच इस रेड को लेकर राजद और जेडीयू के तरफ से प्रतिक्रिया भी देनी शुरू कर दी गयी है। 


राजद के तरफ से पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। मृत्युंजय तिवारी ने कहा है कि, राजद सीबीआई, ईडी और आईटी के रेड से डरने वाली पार्टी नहीं है। बीजेपी को लोकतंत्र में भरोसा नहीं है। इसलिए भाजपाई जब राजनीतिक लड़ाई नहीं लड़ पा रहे हैं तो ईडी, आईटी और सीबीआई की टीम को भेज दे रहे हैं। लेकिन यह लोग चाहे जितने भी छापेमारी कर लें  2024 चुनाव में जनता इन्हें कुर्सी से हटाने का प्लान बना चुकी है।


इसके अलावा तिवारी ने भाजपा को चेतावनी देते हुए कहा कि, आज आप सत्ता में है तो सीबीआई,आईटी और ईडी का गलत उपयोग कर रहे हैं। लेकिन जब वह कल सत्ता से हटेंगे तो यही सीबीआई और आईटी और ईडी की टीम उनके ऊपर भी छापेमारी करेगी। जनता आपके सारे गलत कामों का हिसाब मांगेगी और आपको उसका हिसाब देना होगा आपका भी आप केंद्रीय जांच एजेंसियों का गलत उपयोग कर लें लेकिन वह दिन दूर नहीं जब आपके ऊपर भी इसी तरह की कार्रवाई की जाएगी। 


वहीं, जेडीयू के तरफ से इस रेड को लेकर प्रतिक्रिया जाहिर की गई है। पार्टी के युवा नेता और प्रवक्ता  अभिषेक झा ने कहा कि, जिस तरह से भाजपा के लोग केंद्रीय जांच एजेंसियों का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं यह लोकत्रंत के लिए उचित नहीं है। देश समेत बिहार की जनता यह देख रही है कि किस तरह से राजनीतिक दवाब में आकर सीबीआई, आईटी और ईडी का गलत उपयोग किया जा रहा है। यह सबकुछ बस विपक्ष के नेता को कमजोर करने और उनकी इमेज को खराब करने के लिए किया जा रहा है। 


आपको बताते चलें कि, लालू परिवार जिन घोटालों में उलझे हैं उनमें राजद नेता अबु दोजाना से भी पूछताछ पूर्व में की गयी थी। एक मॉल में उनके कनेक्शन का आरोप लगता रहा है जिस मॉल को कथित रूप से लालू परिवार से जोड़ा जाता रहा है।अबु दोजाना लालू यादव के बेहद करीबी बताए जाते हैं। ईडी की टीम पटना में अबु दोजाना के घर और ऑफिस में कार्रवाई की गयी है।