ब्रेकिंग
मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी

हेमंत सरकार गिराने के मामले में विधायक इरफान अंसारी से करीब 10 घंटे हुई पूछताछ, इरफान ने कहा जो चोर थे वो हीरों हो गए हमें चोर बना दिया

RANCHI: हेमंत सोरेन की सरकार गिराने के मामले के मामले में जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी से ईडी ने अपने रिजनल ऑफिस में करीब 10 घंटे तक की पूछताछ। इरफान अंसारी ने पूछताछ खत्म होने

हेमंत सरकार गिराने के मामले में विधायक इरफान अंसारी से करीब 10 घंटे हुई पूछताछ, इरफान ने कहा जो चोर थे वो हीरों हो गए हमें चोर बना दिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

RANCHI: हेमंत सोरेन की सरकार गिराने के मामले के मामले में जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी से ईडी ने अपने रिजनल ऑफिस में करीब 10 घंटे तक की पूछताछ। इरफान अंसारी ने पूछताछ खत्म होने के बाद मीडिया से बात करते हुए खुद को और अन्य दो आरोपी विधायक को बेगुनाह बताया। 


इरफान ने कहा कि ईडी एक संवैधानिक संस्था है जो आरोप लगा है 10 करोड़ रूपया लेने और सरकार को गिराने का वो गलत है। बंगाल पुलिस का माइंडसेट पहले से तैयार था, आगे जब भी ईडी बुलायेगी मै आऊंगा। इरफान अंसारी ने बेरमो से कांग्रेस विधायक अनूप सिंह पर हमला बोलते हुए कहा कि जो चोर था उसे हीरो बना दिया गया और जो कांग्रेस का सच्चा सिपाही है उसे चोर बना दिया गया।


 इरफान ने आगे कहा कि इस मामले में आलाकमान को गुमराह किया गया है। मै हमेशा से बीजेपी से लड़ता रहा हूं, मै राजनीति में आया हूं जनता के सेवा और बीजेपी के नीतियो के खिलाफ। उन्होने आगे कहा कि अनूप सिंह से पिछले एक साल से कोई बातचीत नहीं हुई है वो फोन रिकार्ड में है। मीडिया में भी गलत फैक्ट को चलाकर छवि धुमिल की गई है। मै कांग्रेस का ईमानदार सिपाही हूं, पिछले तीन महीने में बहुत मानसिक प्रताड़ना झेला हूं।


इरफान अंसारी ने आगे कहा कि हमारे दो अन्य विधायक राजेश कच्छप और नमन विक्स कोंगारी को भी गलत तरीके से फंसाया गया है हम तीनों कांग्रेस के वफादार है, ईडी ने मंगलवार को इन दोनों को बुलाया है। जो कैश बंगाल में बरामद किया गया है वो भी उनका है , उससे संबंधित जानकारी ईडी को दे दी गई है।

टैग्स