ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

इरफान अंसारी ने बिजली विभाग के अधिकारी को लगाया फटकार, बोले .... ये मत सोचिये कि मुस्लिम हैं तो करेंगे सपोर्ट

JAMTARA : विधायक इरफान अंसारी ने उर्जा मेले के उद्घाटन के मौके पर बिजली विभाग के अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने विभाग के अधिकारियों पर मनमानी का आरोप लगाते हुए कहा कि,&quo

इरफान अंसारी ने बिजली विभाग के अधिकारी को लगाया फटकार, बोले .... ये मत सोचिये कि मुस्लिम हैं  तो करेंगे सपोर्ट
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

JAMTARA : विधायक इरफान अंसारी ने उर्जा मेले के उद्घाटन के मौके पर बिजली विभाग के अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने विभाग के अधिकारियों पर मनमानी का आरोप लगाते हुए कहा कि," ये नहीं चलेगा कि आप बिजली काट दे, लोगों पर जुर्माना लगाते है यही नहीं चक्रवृद्धि ब्याज तक लगा देते है। गरीब आदमी कहा से पैसा लायेगा"। 


बिजली विभाग के जेई पर नाराज होते हुए इरफान ने कहा कि, ये मत सोचिये कि आप मुस्लिम है और हम भी मुस्लिम है तो आपको सपोर्ट करेंगे। गलत तो गलत होता है। कोई भी रहेगा हम बर्दाश्त नहीं करेंगे ये मेरा क्षेत्र है मैने इस क्षेत्र को बनाया है। बिजली का बिल भी नहीं मिल रहा है यहां के लोग अंधेरे में रहेंगे। 


विधायक इरफान अंसारी ने अधिकारियों को कहा कि मुझे लगता था कि आप लोग हमको सपोर्ट करियेगा आप लोगों ने तो पूरा तहस नहस कर दिया, ये हम नहीं चलने देंगे। जामताड़ा में बिजली नहीं रहती है, महिजाम, नारायणपुर, करमाटांड में बिजली नहीं रहती है। ये मै नहीं चलने दूंगा, जामताड़ा के साथ सौतेला व्यवहार हो रहा है। विभाग के अधिकारी हिटलर शाही कर रहे है, विभाग के लोग जाते है बिजली काटकर भाग जाते है, मेरा फोन भी नहीं उठाते है।