ब्रेकिंग
कब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लानबिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग पर आया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारीकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लानबिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग पर आया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी

पाक के पूर्व PM इमरान खान के ऊपर फायरिंग, अस्पताल में हुए भर्ती

DESK : पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के ऊपर फायरिंग हुई है। यह फायरिंग गुजरांवाला में आजादी मार्च के दौरान किया गया है। माना जा रहा है कि ये फायरिंग पुलिस की तरफ से की गई है, जिसम

पाक के पूर्व PM इमरान खान के ऊपर फायरिंग, अस्पताल में हुए भर्ती
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

DESK : पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान  के ऊपर फायरिंग हुई है। यह फायरिंग गुजरांवाला में आजादी मार्च के दौरान किया गया है। माना जा रहा है कि ये फायरिंग पुलिस की तरफ से की गई है, जिसमें कथित तौर पर 5 लोग घायल हुए हैं। फायरिंग की घटना इमरान खान के कंटेनर के पास हुई है। पाकिस्तानी मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, इमरान खान के हाथ और पैर में चोट की भी खबर है। 


जानकारी हो कि, इमरान खान इस समय पाकिस्तान में आजादी मार्च निकाल रहे हैं। वे वर्तमान सरकार के खिलाफ लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। इमरान खान को  जबसे तोशखाना मामले में दोषी करार दिया गया हैं, तबसे वो लगातार आजादी मार्च पर निकले हुए हैं। इसी कड़ी में गुरुवार को भी उनकी आजादी मार्च निकाली गई थी। लेकिन इस बार वहां पर फायरिंग हुई जिसमें इमरान खान जख्मी बताए जा रहे हैं। उनके अलावा पूर्व राज्यपाल इमरान इस्मेल भी इस गोलीबारी में घायल हुए बताए जा रहे हैं। 


इस घटना को लेकर मिली ताजा अपडेट के अनुसार इमरान के पैर में गोली लगी है। पुलिस के मुताबिक, इमरान खान के कंटेनर पर फायरिंग करने वाले संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया गया है हमले में PTI नेता फैसल जावेद भी घायल हुए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक रैली में शख्स ने AK-47 से हमला किया है। हमले के बाद सामने आए कई वीडियो में इमरान के पैर में पट्टी बंधी नजर आ रही है।


गौरतलब हो कि, इमरान खान 2018 में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बने थे। जिसके बाद पाकिस्तान चुनाव आयोग ने तोशखाना मामले में देश के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की संसद सदस्यता रद्द कर दी थी। खान पर आरोप है कि उन्होंने प्रधानमंत्री रहते हुए जो तोहफे लिए थे, उसके बारे में गलत जानकारी दी। ऐसा कहा जाता है कि इमरान खान अरब देशों की यात्राओं के दौरान वहां के शासकों से महंगे गिफ्ट मिले थे। इमरान को कई यूरोपीय देशों के राष्ट्रप्रमुखों से भी बेशकीमती गिफ्ट मिले थे, जिन्हें इमरान ने तोशाखाना में जमा करा दिया था। लेकिन इमरान खान ने बाद में तोशाखाना से इन्हें सस्ते दामों पर खरीदा और बड़े मुनाफे में बेच दिया। इसी मामले में इमरान की सदस्यता रद्द करने का फैसला हुआ।