ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार बोर्ड ने जारी किया मैट्रिक-इंटर सेंटअप परीक्षा का शेड्यूल, नवंबर में होंगी परीक्षाएं; इस गलती पर नहीं मिलेगा एडमिट कार्ड✦Bihar News : सीतामढ़ी में धान की थ्रेसर मशीन बनी काल, पत्नी को बचाने दौड़े पति की भी गई जान; एक साथ दो मौतों से गांव में मचा कोहराम✦Bihar News: कटिहार में महादलित बस्ती पहुंचे DM आशुतोष द्विवेदी, जमीन पर बैठकर खाया खरना का प्रसाद; 200 महिलाओं को बांटी साड़ी✦Bihar News : अयोध्या से जनकपुर धाम तक चलेगी ट्रेन, बिहार के 5 जिलों से गुजरेगी; जयनगर से नेपाल में करेगी एंट्री✦Bihar News: पिता नीतीश कुमार के साथ छठ के खरना में शामिल हुए स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, 7 सर्कुलर रोड आवास पर ग्रहण किया प्रसाद✦Bihar News: बिहार बोर्ड ने जारी किया मैट्रिक-इंटर सेंटअप परीक्षा का शेड्यूल, नवंबर में होंगी परीक्षाएं; इस गलती पर नहीं मिलेगा एडमिट कार्ड✦Bihar News : सीतामढ़ी में धान की थ्रेसर मशीन बनी काल, पत्नी को बचाने दौड़े पति की भी गई जान; एक साथ दो मौतों से गांव में मचा कोहराम✦Bihar News: कटिहार में महादलित बस्ती पहुंचे DM आशुतोष द्विवेदी, जमीन पर बैठकर खाया खरना का प्रसाद; 200 महिलाओं को बांटी साड़ी✦Bihar News : अयोध्या से जनकपुर धाम तक चलेगी ट्रेन, बिहार के 5 जिलों से गुजरेगी; जयनगर से नेपाल में करेगी एंट्री✦Bihar News: पिता नीतीश कुमार के साथ छठ के खरना में शामिल हुए स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, 7 सर्कुलर रोड आवास पर ग्रहण किया प्रसाद

इंसान सस्ता.. बाकी सब महंगा, तेजस्वी बोले.. पूँजीपरस्त सरकार को जाना होगा

PATNA : देश में कमर तोड़ महंगाई के खिलाफ लड़ाई का शंखनाद कर चुके नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आज एक बार फिर केंद्र सरकार पर हमला बोला है. तेजस्वी यादव ने कहा है कि इंसान सस्

इंसान सस्ता.. बाकी सब महंगा, तेजस्वी बोले.. पूँजीपरस्त सरकार को जाना होगा
First Bihar
3 मिनट

PATNA : देश में कमर तोड़ महंगाई के खिलाफ लड़ाई का शंखनाद कर चुके नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आज एक बार फिर केंद्र सरकार पर हमला बोला है. तेजस्वी यादव ने कहा है कि इंसान सस्ता हो गया है और बाकी सब कुछ देश में महंगा. नीतीश-मोदी सरकार में तेल, बीज, खाद और खाद्य पदार्थ की कीमतें महंगी हो गई हैं. जबकि इंसान की कीमत सस्ती है.



नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बुधवार को ही ऐलान किया था कि उनकी पार्टी 18 जुलाई को बिहार के सभी प्रखंडों पर महंगाई के खिलाफ आंदोलन करेगी. इसके अगले दिन 19 जुलाई को सभी जिला मुख्यालयों पर आरजेडी का विरोध प्रदर्शन होगा. तेजसी ने एक बार फिर अपने टि्वटर हैंडल के जरिए लोगों से महंगाई के खिलाफ एकजुटता दिखाने और विरोध जताने की अपील की है तेजस्वी यादव ने लिखा है.


गौरतलब हो कि बीते दिन पटना में प्रेस कांफ्रेंस कर तेजस्वी ने कहा था कि सरकार में आने से पहले एनडीए के लोग महंगाई काम करने का वादा करते थे. देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं. अगर ईंधन की कीमत बढ़ रही है तो अन्य चीजों की भी कीमतें बढ़ रही हैं. इसलिए राजद ने यह निर्णय लिया है कि सड़क से लेकर सदन तक महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन किया जायेगा. खाद्य की कीमत आसमान छू रही है. किसान परेशान हैं.


तेजस्वी ने महंगाई और भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में महागठबंधन के सभी साथियों को एक साथ आने को कहा है. 18 और 19 जुलाई को होने वाले प्रदर्शन में घटक दलों के नेताओं को भी शामिल करने का आह्वान तेजस्वी ने किया है. उन्होंने बताया कि महागठबंधन के अन्य साथियों को जिलाध्यक्ष आमंत्रण देंगे कि वे सभी साथ आएं और महंगाई के खिलाफ जन आंदोलन का हिस्सा बने.


इंसान सस्ता.. बाकी सब महंगा, तेजस्वी बोले.. पूँजीपरस्त सरकार को जाना होगा