ब्रेकिंग
बिहार की जेलों में अब मनमानी पड़ी भारी! बवाल किया तो पैरोल बंद, मोबाइल मिला तो 3 साल की सजाBihar News : शिक्षकों के लिए बड़ा आदेश! ट्रेनिंग से गायब हुए तो होगी कार्रवाई, 100% अटेंडेंस अनिवार्यबिहार में घर-दुकान बनाने वालों की बल्ले-बल्ले! 50 लाख तक के निर्माण पर अब नहीं देना होगा 1% सेसबिहार में फिर बदलेगा मौसम! उत्तर बिहार में झमाझम बारिश, 12 जिलों में आंधी-बिजली का अलर्ट; पटना का क्या हाल?बिहार के यात्रियों को रेलवे की बड़ी सौगात, 7 नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को मंजूरीबिहार की जेलों में अब मनमानी पड़ी भारी! बवाल किया तो पैरोल बंद, मोबाइल मिला तो 3 साल की सजाBihar News : शिक्षकों के लिए बड़ा आदेश! ट्रेनिंग से गायब हुए तो होगी कार्रवाई, 100% अटेंडेंस अनिवार्यबिहार में घर-दुकान बनाने वालों की बल्ले-बल्ले! 50 लाख तक के निर्माण पर अब नहीं देना होगा 1% सेसबिहार में फिर बदलेगा मौसम! उत्तर बिहार में झमाझम बारिश, 12 जिलों में आंधी-बिजली का अलर्ट; पटना का क्या हाल?बिहार के यात्रियों को रेलवे की बड़ी सौगात, 7 नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को मंजूरी

इंडिया' में सीट शेयरिंग पर तेजस्वी यादव ने कह दी बड़ी बात, जानिए कब तक होगा बंटवारा

PATNA : विपक्षी दलों की गठबंधन यानी 'इंडिया' में बिहार की सीटों को लेकर घमासान मचा हुआ है। जेडीयू सीट शेयरिंग के मुद्दे पर 'इंडिया' गठबंधन पर देरी का आरोप लगात

इंडिया' में सीट शेयरिंग पर तेजस्वी यादव ने कह दी बड़ी बात, जानिए कब तक होगा बंटवारा
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : विपक्षी दलों की गठबंधन यानी 'इंडिया' में बिहार की सीटों को लेकर घमासान मचा हुआ है। जेडीयू सीट शेयरिंग के मुद्दे पर 'इंडिया' गठबंधन पर देरी का आरोप लगाती रही है। वहीं, इस मुद्दे पर अब बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने  प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि, इन सब बातों  चिंता मत करिए। सब समय पर हो जाएगा। यह सब इंटरनल बात होती है, यह जब जरूरत होगी तो पत्रकारों को बता दिया जाएगा। 


दरअसल, तेजस्वी यादव से पत्रकारों ने यह सवाल किया कि- विपक्षी गठबंधन के कई दल ऐसा कह रहे और महागठबंधन के नेता भी यह बयान दे रहे हैं कि सीट बंटवारा में देरी हो रही है। इसके बाद इन सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि - इस चीज़ पर आप (पत्रकार ) बात करेंगे। सीट बंटवारे का मामला इंटरनल है। इसको लेकर हम पत्रकारों से बातचीत क्यों करें ? सीट का तो जाहिर सी बात है कि बंटवारा होगा ही। 


इसके आलावा मध्यप्रदेश से सीएम मोहन यादव के बिहार आगमन से जुड़े सवालों का जवाब देते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि - लोग तो आते रहते हैं, यहां किसी को आने में मनाही तोड़े न है, वो आ रहे है अच्छी बात है।  उनके आने या जाने से बिहार में क्या फर्क पड़ने वाला है उनका अपना कार्यक्रम है वो आए बिहार में तो हर किसी का स्वागत होता है। 


उधर, शनिवार को गांधी मैदान में शिक्षकों के नियुक्ति पत्र वितरण समारोह को लेकर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि-  हम लोगों ने जो वादा किया था उसे वादा को पूरा कर रहे हैं। इससे पहले  हम लोगों ने 1 लाख से ज्यादा शिक्षकों की नियुक्ति पत्र सौंपा, उसके बाद अब आने वाले कल यानी शनिवार को फिर महागठबंधन की सरकार अपना वादा पूरा करने में लगी है।  यहां नियोजित शिक्षकों को भी राजकर्मी का दर्जा दे दिया गया है । इससे बेहतर क्या हो सकता है? बिहार पहला राज्य है जो इतनी नौकरी दे रहा है। अब ये चीज़ किसी को दिखे या नहीं दिखें कोई फर्क नहीं पड़ता है।