ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

INDIA में भी मौजूद है NDA ? जानिए उन पार्टियों का नाम जो कभी रही है BJP के साथ

DESK : लोकसभा चुनाव से पहले 2024 के महामुकाबले को लेकर मंच तैयार हो चुका है। एक तरफ देश के 26 राजनीतिक दल एक साथ आए तो वहीं दूसरी तरफ 36 दलों का गठबंधन बना। जहां विपक्ष ने अपन

INDIA में भी मौजूद है NDA ? जानिए उन पार्टियों का नाम जो कभी रही है BJP के साथ
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

DESK : लोकसभा चुनाव से पहले 2024 के महामुकाबले को लेकर मंच तैयार हो चुका है। एक तरफ देश के 26 राजनीतिक दल एक साथ आए तो वहीं दूसरी तरफ 36 दलों का गठबंधन बना। जहां विपक्ष ने अपने गठबंधन का नाम I.N.D.I.A.रखा तो वही देर शाम एनडीए ने भी खुद से नाराज दलों को एक बार फिर अपने साथ कर लिया है। जिसके बाद अब यह महामुकाबला I.N.D.I.A और NDA  के बीच होना है। ऐसे में सबसे बड़ी बात यह है कि विपक्ष की गठबंधन के भी कई ऐसे दल है जो इससे पहले NDA का गुणगान करते थे। 


दरअसल, बीते कल बेंगलुरु में विपक्षी दलों ने महाबैठक की जिसमें देश भर से 26 राजनीतिक दल एक साथ आए। इस बैठक में एनडीए का मुकाबला करने के लिए एक नया मोर्चा बना, जिसे I.N.D.I.A. नाम दिया गया है। ऐसे में अब एक बात की चर्चा तेज है कि इस नए विपक्षी गठबंधन में कौन - कौन से ऐसे दल है जो पहले भाजपा के साथ सहयोगी बनकर सरकार या विपक्ष में रह चुके हैं। तो इस लिस्ट में 8 पार्टी का नाम सामने आया है जो कभी भाजपा के साथ मौजूद थे। 


मिली जानकारी के अनुसार इस विपक्षी बैठक से पहले जनता दल (यूनाइटेट), शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे), तृणमूल कांग्रेस, द्रमुक मुनेत्र कड़गम, राष्ट्रीय लोक दल, झारखंड मुक्ति मोर्चा, नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी एनडीए का हिस्सा हुआ करते थे। लेकिन, इस बार के लोकसभा चुनाव में ये लोग भाजपा के विरोध में खड़े हैं। 


मालूम हो कि, विपक्षी दलों की बैठक में 26 दलों की जो सूची तैयार की गई है उसमें कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, डीएमके, तृणमूल कांग्रेस, जेडीयू ,आरजेडी . झारखंड मुक्ति मोर्चा,समाजवादी पार्टी, एनसीपी (शरद पवार गुट), शिव सेना (उद्धव ठाकरे गुट) सीपीएम, सीपीआई, सीपीआई एमएल, नेशनल कांफ्रेंस, पीडीपी, आरएलडी,अपना दल (के), इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग, केरल कांग्रेस (जोसेफ), केरल कांग्रेस (मणि), आरएसपी , एमडीएमक,केडीएमके, वीसीके एमएमके, फॉरवर्ड ब्लॉक है। 


आपको बताते चलें कि, पटना से लेकर बेंगलुरु तक मीटिंग के बाद विपक्षी गठबंधन का नामकरण INDIA के तौर पर हो गया है। लोकसभा के लिए 26  विपक्षी दलों ने नाम पर सहमति बना ली और अब 11 लोगों की टीम बनाई जाएगी, जो संयोजन का काम देखेगी। लेकिन सबसे अहम मसले सीट शेयरिंग पर बात नहीं हो पाई है। इस पर बातचीत अगले बैठक यानी मुंबई में बात करने पर सहमति बनी है। उसी मीटिंग में संयोजकों के तौर पर भी 11 नामों पर मुहर लगेगी।