ब्रेकिंग
भीषण सड़क हादसा: मुर्गियों से भरी पिकअप ने खड़े ट्रक में मारी टक्कर, बिहार के 5 लोगों की मौत✦बिहार में हथियारों का जखीरा बरामद; विदेशी पिस्टल, दो कट्टे और 39 कारतूस के साथ पिता-पुत्र गिरफ्तार✦ADM राजेश्वरी पाण्डेय के ठिकानों पर SVU की रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में छापेमारी; सर्च ऑपरेशन में क्या मिला?✦आपसी विवाद में चाचा की चाकू मारकर हत्या, वारदात के बाद भतीजा फरार✦क्या आपको भी मिलती है किसान सम्मान निधि? तो KCC बनवाने का गोल्डन चांस, जानिए कैसे मिलेगा लाभ✦भीषण सड़क हादसा: मुर्गियों से भरी पिकअप ने खड़े ट्रक में मारी टक्कर, बिहार के 5 लोगों की मौत✦बिहार में हथियारों का जखीरा बरामद; विदेशी पिस्टल, दो कट्टे और 39 कारतूस के साथ पिता-पुत्र गिरफ्तार✦ADM राजेश्वरी पाण्डेय के ठिकानों पर SVU की रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में छापेमारी; सर्च ऑपरेशन में क्या मिला?✦आपसी विवाद में चाचा की चाकू मारकर हत्या, वारदात के बाद भतीजा फरार✦क्या आपको भी मिलती है किसान सम्मान निधि? तो KCC बनवाने का गोल्डन चांस, जानिए कैसे मिलेगा लाभ

I.N.D.I.A. के लिए अशुभ है लालू ! बोले BJP नेता .... नीतीश का संभव नहीं इलाज, जो रात में देखते हैं वो सुबह में बोलते हैं

PATNA : कोई कहीं चले जाए उसे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। लालू यादव ने जिस तरह कल बोला कि पीएम अशुभ है। ठीक उसी तरह लालू यादव एकदम अशुभ है इंडी गठबंधन के लिए। जब तक मोदी

I.N.D.I.A.  के लिए अशुभ है लालू ! बोले BJP नेता .... नीतीश का संभव नहीं इलाज, जो रात में देखते हैं वो सुबह में बोलते हैं
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : कोई कहीं चले जाए उसे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। लालू यादव ने जिस तरह कल बोला कि  पीएम अशुभ है। ठीक उसी तरह लालू यादव एकदम अशुभ है इंडी गठबंधन के लिए। जब तक मोदी जी हैं तब तक उनके लिए राजनीतिक तौर पर काल के रूप में खड़े रहेंगे। यह बातें बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कही है।


दरअसल, बिहार के सीएम नीतीश कुमार और राजद सुप्रीमों लालू यादव वर्तमान में दिल्ली में मौजूद हैं। वहीं, इन दोनों नेताओं के एक साथ दिल्ली में होने को लेकर कई तरह के राजनीतिक समीकरण तैयार किए जा रहे हैं। ऐसे में जब इसको लेकर आज भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि -  जब तक मोदी जी हैं तब तक उनके लिए राजनीतिक तौर पर काल के रूप में खड़े रहेंगे। दोनों कहीं रहे उससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। लालू इंडी गठबंधन के लिए अशुभ है। 



वहीं, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष  संजय जसवाल ने कहा कि- लालू - नीतीश ने इतना घोटाला किया है की इनकी तबीयत तो खराब होनी है। ये लोग खुद मान कर चलते हैं कि जब हमसे कोई सवाल पूछेगा तो तबीयत तो खराब होगी ही न। जबकि हकीकत तो ये हैं की नीतीश कुमार को नाइलाज बीमारी हुआ है। उनको जिस तरह से भूलने की बीमारी और रात में जो सपना देख्नते हैं उसको दिन में कहने की बीमारी हुई है उसको कोई इलाज कब कहीं नहीं है। 


मालूम हो कि, इससे पहले लालू प्रसाद यादव ने नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए पीएम मोदी को अशुभ बताया। वर्ल्ड कप फाइनल में भारत की हार को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने कहा कि नरेंद्र मोदी की वजह से इंडियन टीम हारी है नरेंद्र मोदी अशुभ आदमी हैं। उसके बाद इसको लेकर सम्राट चौधरी ने पलटवार किया है। उन्होंने लालू यादव को विपक्षी गठबंधन के लिए अशुभ बताया है।