ब्रेकिंग
पटना में ब्लिंकिट वेयरहाउस पर बड़ी कार्रवाई, ₹2.13 करोड़ की खाद्य सामग्री की बिक्री पर रोक; 9 to 9 समेत कई स्टोर को भी नोटिस✦बिहार MLC चुनाव से पहले बख्तियारपुर फोरलेन पर 9 लाख कैश बरामद, एक व्यक्ति हिरासत में, पूछताछ जारी ✦'बारिश में भीग जाते तो क्या होता?', बंगाल दुर्गा पंडाल भगदड़ पर BJP विधायक का विवादित बयान, लोगों को ठहराया जिम्मेदार✦बिहार के तीन SP और 54 DSP का ट्रांसफर-पोस्टिंग, सरकार ने जारी किया आदेश, पूरी लिस्ट देखिए..✦हादसे के बाद खुला शराब तस्करी का राज... बिना नंबर की कार से शराब की बड़ी खेप बरामद, चालक फरार✦पटना में ब्लिंकिट वेयरहाउस पर बड़ी कार्रवाई, ₹2.13 करोड़ की खाद्य सामग्री की बिक्री पर रोक; 9 to 9 समेत कई स्टोर को भी नोटिस✦बिहार MLC चुनाव से पहले बख्तियारपुर फोरलेन पर 9 लाख कैश बरामद, एक व्यक्ति हिरासत में, पूछताछ जारी ✦'बारिश में भीग जाते तो क्या होता?', बंगाल दुर्गा पंडाल भगदड़ पर BJP विधायक का विवादित बयान, लोगों को ठहराया जिम्मेदार✦बिहार के तीन SP और 54 DSP का ट्रांसफर-पोस्टिंग, सरकार ने जारी किया आदेश, पूरी लिस्ट देखिए..✦हादसे के बाद खुला शराब तस्करी का राज... बिना नंबर की कार से शराब की बड़ी खेप बरामद, चालक फरार

सनातन को गाली देने वाले एक भी सीट जीतने के लायक हैं क्या? I.N.D.I गठबंधन पर पीएम मोदी का जोरदार हमला

GAYA : गया में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने सनातन के खिलाफ बयानबाजी करने वाले इंडी गठबंधन के नेताओं को आड़े हाथों लिया और कहा कि सनातन को गाली देने वाले लोग ल

सनातन को गाली देने वाले एक भी सीट जीतने के लायक हैं क्या? I.N.D.I गठबंधन पर पीएम मोदी का जोरदार हमला
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GAYA : गया में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने सनातन के खिलाफ बयानबाजी करने वाले इंडी गठबंधन के नेताओं को आड़े हाथों लिया और कहा कि सनातन को गाली देने वाले लोग लोकसभा की एक भी सीट जीतने लायक नहीं हैं।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि दुनिया में भारत का जो स्थान मेरे मन में है, उस हिसाब से तो इतना सारा काम करने के बाद भी मैं तो यही कहता हूं कि यह तो ट्रेलर है। अभी तो मुझे देश के लिए बहुत कुछ करना है और बिहार के लिए बहुत कुछ करना है। बिहार के लोग अच्छी तरह से जानते हैं कि यह चुनाव दल का नहीं देश का चुनाव है। आज एक तरफ हमलोग देश की संस्कृति पर गर्व करने वाले हैं तो दूसरी ओर हमारी आस्था को नीचा दिखाने वाला लोग हैं। कल राम नवमी का पावन पर्व है। अयोध्या में सूर्य की किरणें कल रामलला के मस्तक पर विशेष तिलक करेंगी।


प्रधानमंत्री ने कहा कि घमंडिया गठबंधन के लोगों को राम मंदिर से भी परेशानी है। जो लोग कभी भगवान राम के अस्तित्व पर सवाल उठाते थे वे आज राम मंदिर पर कैसी-कैसी भाषा बोल रहे हैं। एक समुदाय के तुष्टीकरण के लिए इन लोगों ने प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का निमंत्रण तक ठुकरा दिया। यह हमारे देश के संस्कार नहीं हैं। घमंडिया गठबंधन के एक नेता खुलेआम कहते हैं कि वह हिन्दू धर्म की शक्ति का विनाश कर देंगे। इस कुनबे में भांति-भांति के लोग शामिल हैं। उनके एक साथी सनातन को डेंगू मलेरिया कहते हैं। ये लोग एक भी सीट जीतने के लायक हैं क्या? उन्होंने कहा कि घमंडिया एलायंस के पास न कोई विजन है और न कोई विश्वास है।