ब्रेकिंग
Bihar News : कटिहार में छठ घाट से लौटते ही खूनी हमला! 19 साल के युवक के सीने में मारी गोली, करीब 20 राउंड फायरिंग से दहला गांव✦Bihar News: छठ का प्रसाद जूठा करने पर मां का खौफनाक गुस्सा! 4 साल की बेटी को पीटा, अस्पताल में हुई मौत✦Bihar News : छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों को राहत! छपरा-दिल्ली स्पेशल ट्रेन 17 नवंबर से चलेगी, गोरखपुर समेत इन स्टेशनों पर ठहराव✦Bihar News : पटना में जाम से मिलेगी बड़ी राहत! पटना साहिब स्टेशन से जेपी गंगा पथ तक बनेगी सीधी सड़क, 52.54 करोड़ का प्रोजेक्ट तैयार✦Bihar News: पटना में जमीन के नीचे दौड़ेंगी गाड़ियां! दरभंगा-भागलपुर समेत बिहार के 8 शहरों में बनेगा अंडरग्राउंड रोड कॉरिडोर✦Bihar News : कटिहार में छठ घाट से लौटते ही खूनी हमला! 19 साल के युवक के सीने में मारी गोली, करीब 20 राउंड फायरिंग से दहला गांव✦Bihar News: छठ का प्रसाद जूठा करने पर मां का खौफनाक गुस्सा! 4 साल की बेटी को पीटा, अस्पताल में हुई मौत✦Bihar News : छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों को राहत! छपरा-दिल्ली स्पेशल ट्रेन 17 नवंबर से चलेगी, गोरखपुर समेत इन स्टेशनों पर ठहराव✦Bihar News : पटना में जाम से मिलेगी बड़ी राहत! पटना साहिब स्टेशन से जेपी गंगा पथ तक बनेगी सीधी सड़क, 52.54 करोड़ का प्रोजेक्ट तैयार✦Bihar News: पटना में जमीन के नीचे दौड़ेंगी गाड़ियां! दरभंगा-भागलपुर समेत बिहार के 8 शहरों में बनेगा अंडरग्राउंड रोड कॉरिडोर

Pappu Yadav: ‘BPSC परीक्षा रद्द नहीं हुई तो First January को बिहार बंद करेंगे’ पप्पू यादव ने नीतीश सरकार को दी सख्त चेतावनी

PURNEA: बीपीएससी 70वीं संयुक्त परीक्षा(BPSC exam) को लेकर बिहार(BIHAR) में सियासत लगातार गर्म हो रही है। परीक्षा को रद्द करने की मांग को लेकर पिछले कई दिनों से पटना में प्रदर्

Pappu Yadav: ‘BPSC परीक्षा रद्द नहीं हुई तो First January को बिहार बंद करेंगे’ पप्पू यादव ने नीतीश सरकार को दी सख्त चेतावनी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PURNEA: बीपीएससी 70वीं संयुक्त परीक्षा(BPSC exam) को लेकर बिहार(BIHAR) में सियासत लगातार गर्म हो रही है। परीक्षा को रद्द करने की मांग को लेकर पिछले कई दिनों से पटना में प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों के समर्थन में विपक्षी दल उतर गए हैं। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव(Tejaswi Yadav) के बाद अभ्यर्थियों के समर्थन में उतरे पूर्णिया सांसद पप्पू यादव(Pappu Yadav) ने बुधवार को पूर्णिया में बड़ा एलान कर दिया है। पप्पू यादव से नीतीश सरकार को सख्त चेतावनी दी है कि अगर परीक्षा रद्द नहीं हुई तो एक जनवरी को बिहार बंद करेंगे।


पूर्णिया में मीडिया से बातचीत के दौरान पप्पू यादव ने कहा कि बीपीएससी बिहार के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने कहा कि हम सरकार से फिर से परीक्षा कराने की मांग करते हैं, नहीं तो हम बिहार बंद करेंगे। बीपीएससी ने सिर्फ एक सेंटर की परीक्षा रद्द की है और सिर्फ उसी सेंटर पर फिर से परीक्षा आयोजित की जा रही है। हमारी मांग है कि इस पूरी परीक्षा को रद्द किया जाए और नए सिरे से इसका आयोजन किया जाए।


उन्होंने कहा कि सरकार सभी परीक्षा केंद्रों के सीसीटीवी फुटेज आम जनता के सामने लाए। बिहार के बच्चे अवसाद में हैं। परीक्षा और पेपर लीक के मुद्दे पर कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए। बता दें कि पूरी परीक्षा को फिर से आयोजित कराने के लिए बड़ी संख्या में अभ्यर्थी पटना के गर्दनीबाग में धरना स्थल पर हंगामा कर रहे हैं। विपक्ष इसे मुद्दा बनाकर सरकार को घेरने की कोशिश कर रही है। इसी बीच पप्पू यादव ने सरकार को बिहार बंद करने की चेतावनी दे दी है।

रिपोर्टिंग
T

रिपोर्टर

Tahsin Ali

FirstBihar संवाददाता