ब्रेकिंग
तीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीतीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटी

इधर चंपई सोरेन ने ली CM पद की शपथ , उधर चार्टर्ड प्लेन से हैदराबाद जाने के लिए निकले गठबंधन के विधायक

RANCHI : झारखंड में नई सरकार और नए मुख्यमंत्री की ताजपोशी हो गई है। चंपई सोरेन ने नए मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। इसके अलावा, कांग्रेस कोटे से आलमगीर आलम और राजद कोटे से सत्या

इधर चंपई सोरेन ने ली CM पद की शपथ , उधर चार्टर्ड प्लेन से हैदराबाद जाने के लिए निकले गठबंधन के विधायक
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

RANCHI : झारखंड में नई सरकार और नए मुख्यमंत्री की ताजपोशी हो गई है। चंपई सोरेन ने नए मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। इसके अलावा, कांग्रेस कोटे से आलमगीर आलम और राजद कोटे से सत्यानंद भोक्ता ने कैबिनेट मंत्री की शपथ ली है। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने सभी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई है। नई सरकार को 10 दिन में बहुमत साबित करना होगा। वहीं, सत्तारूढ़ गठबंधन के विधायकों को दो दिन के लिए  हैदराबाद शिफ्ट किया जा रहा है।  इन विधायकों को चार्टर्ड प्लेन से भेजा रहा है।


दरअसल, शपथ ग्रहण के बाद उन्हें 10 दिन के अंदर बहुमत साबित करना होगा। चम्पाई सोरेन के साथ कांग्रेस और राजद कोटे से एक- एक मंत्री भी शपथ लेंगे। इनमें क्रमशः आलमगीर आलम और सत्यानंद भोक्ता होंगे। इससे पहले झारखंड में पूरे दिन सियासी उठापटक जारी रही। चंपई सोरेन सरकार पांच फरवरी को विधानसभा में बहुमत साबित करेगी। नौ फरवरी से विधानसभा का बजट सत्र है। वहीं आलमगीर आलम और बसंत सोरेन डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगे। इसके अलावा सत्यानंद भोक्ता मंत्री पद की शपथ लेंगे। ये राजद कोटे के मंत्री होंगे।


मिली जानकारी के अनुसार, रांची में सत्तारूढ़ गठबंधन के 35 विधायक हैदराबाद जा रहे हैं।कुछ विधायक हैदराबाद नहीं जा रहे हैं। चूंकि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय आज झारखंड में प्रवेश कर रही है। ऐसे में पार्टी के कुछ विधायक इस यात्रा में शामिल होंगे।नई सरकार के गठन को लेकर चंपई सोरेन ने राज्यपाल को 43 विधायकों का समर्थन पत्र सौंपा था।  इसमें खुद चंपई सोरेन, कैबिनेट मंत्री आलमगीर आलम और सत्यानंद भोक्ता का नाम भी शामिल था। ये तीनों नेता भी रांची में ही रुकेंगे। सत्तारूढ़ गठबंधन में जेएमएम के 29 विधायक हैं। कांग्रेस के 17, आरजेडी और लेफ्ट से एक-एक विधायक है।


उधर, चंपई सोरेन ने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से पहले शिबू सोरेन से आशीर्वाद लिया। अपने गुरू का आशीर्वाद लेने के बाद चंपई ने कहा, 'मैं शपथ लेने से पहले अपने गुरुजी (शिबू सोरेन) से आशीर्वाद लेने आया था। मैं झारखंड आदोंलन के दौरान उनसे जुड़ा। वह हमारे आदर्श हैं इसलिए मैं उनका आशीर्वाद लेने आया था। हम जल्द ही (बहुमत) साबित करेंगे।'