ब्रेकिंग
आ गई जनगणना की तारीख, इन राज्यों में फिलहाल नहीं होगा सेंसस; जानिए.. आपके यहां कब होगी?✦Bihar Teacher News: आ गया CK अनिल का आदेश, टीचर अगर जींस-टीशर्ट में दिखे तो खैर नहीं; जारी हुआ आदेश✦360वें प्रकाश पर्व की तैयारियों को लेकर CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पटना साहिब गुरुद्वारे में टेका मत्था✦पटना से मुजफ्फरपुर तक फूड सेफ्टी की छापेमारी, कहीं मिला बासी चिकन तो कहीं एक्सपायर्ड दूध; कई किचन बंद✦सीके अनिल के पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा विभाग, सभी जिलों से शिक्षकों की IN-OUT अटेंडेंस का मांगा हिसाब✦आ गई जनगणना की तारीख, इन राज्यों में फिलहाल नहीं होगा सेंसस; जानिए.. आपके यहां कब होगी?✦Bihar Teacher News: आ गया CK अनिल का आदेश, टीचर अगर जींस-टीशर्ट में दिखे तो खैर नहीं; जारी हुआ आदेश✦360वें प्रकाश पर्व की तैयारियों को लेकर CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पटना साहिब गुरुद्वारे में टेका मत्था✦पटना से मुजफ्फरपुर तक फूड सेफ्टी की छापेमारी, कहीं मिला बासी चिकन तो कहीं एक्सपायर्ड दूध; कई किचन बंद✦सीके अनिल के पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा विभाग, सभी जिलों से शिक्षकों की IN-OUT अटेंडेंस का मांगा हिसाब

IAS अधिकारियों को मिला प्रमोशन, पटना DM व नगर आयुक्त समेत दो दर्जन से अधिक अधिकारियों को प्रोन्नति

PATNA : बिहार में दो दर्जन आईएस अफसर को प्रमोशन मिल गया है। इसको लेकर सामान्य प्रशासन विभाग ने तीन अधिसूचना जारी की है। इस अधिसूचना के मुताबिक 2010 बैच के पटना जिलाधिकारी डॉ

 IAS अधिकारियों को मिला प्रमोशन, पटना DM व नगर आयुक्त समेत दो दर्जन से अधिक अधिकारियों को प्रोन्नति
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA  : बिहार में दो दर्जन आईएस अफसर को प्रमोशन मिल गया है। इसको लेकर सामान्य प्रशासन विभाग ने तीन अधिसूचना जारी की है। इस अधिसूचना के मुताबिक 2010 बैच के पटना जिलाधिकारी डॉ चंद्रशेखर सिंह और 1998 बैच के गन्ना उद्योग विभाग के सचिव नर्मदेश्वर लाल समेत कई प्रशासनिक की प्रोन्नति दी गयी है। 


सामान्य प्रशासन विभाग विभाग जे तरफ से जारी अधिसूचना के मुताबिक़ नवादा के डीएम उदिता सिंह को अपर सचिव स्तर में प्रोन्नति मिली है। अपर सचिव स्तर में बेगूसराय डीएम रोशन कुशवाहा, वित्त विभाग की संयुक्त सचिव अभिलाषा कुमारी शर्मा नालंदा के डीएम शशांक शुभंकर, कृषि विभाग के निदेशक आदित्य प्रकाश, सिवान के डीएम अमित कुमार पांडे, वैशाली के डीएम यशपाल मीणा, औरंगाबाद के डीएम सौरभ जोरवाल और मधेपुरा के डीएम श्याम बिहारी मीणा शामिल हैं। ये सभी 2014 बैच के आइएएस अधिकारी हैं। 


इसके साथ ही 2010 बैच के आइएएस राजीव रोशन, कौशल किशोर, कंवल तनुज, पटना के डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह व नगर आयुक्त अनिमेष कुमार पराशर, रचना पाटील, अविनाश कुमार सिंह, राजकुमार और हिमांशु कुमार राय को विशेष सचिव स्तर वेतनमान-13 में प्रमोशन दिया गया है। 


वहीं, 2007 बैच के आइएएस अधिकारी को सचिव स्तर में पदोन्नति दी गयी है, जिनमें गोपाल मीणा, जय सिंह, मनोज कुमार, संजय कुमार सिंह, विनोद सिंह गुंजियाल, दिनेश कुमार, मोहम्मद सोहेल, बैद्यनाथ यादव और संजय कुमार शामिल हैं। 


गौरतलब हो कि, इन सभी अधिकारियों को एक जनवरी, 2023 या पदग्रहण की तिथि से प्रोन्नति प्रभावी होगी। वहीं, बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी और नयी दिल्ली में बिहार भवन के उप स्थानिक आयुक्त संजय की सेवा ऊर्जा मंत्रालाय को सौंपी गयी है। वह केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह के ओएसडी होंगे।