ब्रेकिंग
अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी

हवाई यात्री ध्यान दें! राजधानी दिल्ली में 8 दिनों तक इस समय नहीं उड़ान भरेगी कोई भी फ्लाइट, जानिए क्या है वजह

DELHI : राजधानी दिल्ली से यदि आप19 से 26 जनवरी के बीच फ्लाइट से सफर करने वाले हैं तो यह आपके लिए काफी काम की खबर है। अभी- अभी उड़ान सेवा को लेकर नया नोटिस जारी हुआ है। इ

हवाई यात्री ध्यान दें! राजधानी दिल्ली में 8 दिनों तक इस समय नहीं उड़ान भरेगी कोई भी फ्लाइट, जानिए क्या है वजह
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

DELHI : राजधानी दिल्ली से यदि आप19 से 26 जनवरी के बीच फ्लाइट से सफर करने वाले हैं  तो यह आपके लिए काफी काम की खबर है। अभी- अभी उड़ान सेवा को लेकर नया नोटिस जारी हुआ है। इसके मुताबिक दिल्ली एयरपोर्ट पर 19 जनवरी से लेकर 26 जनवरी तक फ्लाइट्स पर पाबंदी लगाई गई है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने शुक्रवार सुबह जारी एक नोटम (नोटिस टू एयरमेन) में कहा कि - गणतंत्र दिवस या 26 जनवरी तक सुबह 10.20 बजे से दोपहर 12.45 बजे के बीच दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर किसी भी उड़ान को उतरने या उड़ान भरने की अनुमति नहीं दी जाएगी। 


दिल्ली एयरपोर्ट ने भी सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी दी है और कहा है 19 जनवरी से 26 जनवरी के बीच 2 घंटे 15 मिनट तक किसी भी फ्लाइट को  उड़ान भरने या उतरने की इजाजत नहीें होगी। ये फैसला गणतंत्र दिवस के मद्देनजर लिया गया है। गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली में सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की जाती है।  ढाई घंटे के लिए हवाई सेवा पर रोक भी गणतंत्र दिवस के लिए लगाई गई है।


मालूम हो कि, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गणतंत्र दिवस समारोह को देखते हुए सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को कहा कि गणतंत्र दिवस समारोह से पहले दिल्ली में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। दिल्ली में 8,000 से अधिक पुलिसकर्मी पहले ही तैनात किए जा चुके हैं। वहीं, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षाबल (सीआईएसएफ) का कहना है कि 26 जनवरी के मद्देनजर वे 19 जनवरी से 27 जनवरी 2024 तक दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा रहे हैं।


उधर, मेट्रो स्टेशनों पर सुरक्षा बढ़ाने की वजह से स्टेशनों पर लोगों की लंबी-लंबी कतारें बढ़ सकती हैं, विशेष रूप से पीक आवर्स में. इस वजह से सिक्योरिटी चेक में अधिक समय लग सकता है।इस वजह से लोगों को इसलिए DMRC ने दिल्ली मेट्रो से सफर करने वाले यात्रियों से कहा है कि यात्रा में कुछ समय अतिरिक्त लेकर चलें।