ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में दर्दनाक हादसा... छोटी बहन को बचाने पानी में उतरी बड़ी बहन, दोनों की डूबने से मौत✦गंडक का जलस्तर घटा, लेकिन खतरा बरकरार... बिहार के कई जिलों में बाढ़ से हाहाकार✦गंगा की तेज धार में बहे चाचा-भतीजा, साइकिल से लौटते समय हादसा; दोनों की मौत✦किशनगंज में 5 नए ROB को मिली मंजूरी... जमीन अधिग्रहण की तैयारी शुरू, जानिए किन जगहों पर होगा निर्माण✦पटना के चांदनी मार्केट में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं; इलाके में मची अफरातफरी✦सीतामढ़ी में दर्दनाक हादसा... छोटी बहन को बचाने पानी में उतरी बड़ी बहन, दोनों की डूबने से मौत✦गंडक का जलस्तर घटा, लेकिन खतरा बरकरार... बिहार के कई जिलों में बाढ़ से हाहाकार✦गंगा की तेज धार में बहे चाचा-भतीजा, साइकिल से लौटते समय हादसा; दोनों की मौत✦किशनगंज में 5 नए ROB को मिली मंजूरी... जमीन अधिग्रहण की तैयारी शुरू, जानिए किन जगहों पर होगा निर्माण✦पटना के चांदनी मार्केट में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं; इलाके में मची अफरातफरी

हुजूर आते-आते बहुत देर कर दी, आखिरकार विवेक ठाकुर ने किया नामांकन

PATNA : बीजेपी के राज्यसभा उम्मीदवार ने भी आखिरकार नामांकन कर दिया। हम आखिरकार शब्द का इस्तेमाल यू हीं नहीं कर रहें। विवेक ठाकुर ने सभी को लंबा इंतजार करवाया। सीएम नीतीश कुमार

FirstBihar
Anurag Goel
3 मिनट

PATNA : बीजेपी के राज्यसभा उम्मीदवार ने भी आखिरकार नामांकन कर दिया। हम आखिरकार शब्द का इस्तेमाल यू हीं नहीं कर रहें। विवेक ठाकुर ने सभी को लंबा इंतजार करवाया। सीएम नीतीश कुमार तक को बैठ कर उनका इंतजार करना पड़ा। पिता सीपी ठाकुर मिठाई लेकर पहुंचे तो उन्हें भी इंतजार करना पड़ा। इधर बीजेपी नेताओं में बेचैनी छायी रही। बार-बार वे विवेक ठाकुर को फोन ख़ड़खड़ाते दिखे। काफी देर तक ये सब ड्रामा चलता रहा।

हुजूर आते-आते बहुत देर कर दी, आखिरकार विवेक ठाकुर ने किया नामांकन

बताया जा रहा है कि विवेक ठाकुर विधानसभा पहुंचने के पहले पटना के हनुमान मंदिर पहुंचे और वहां भगवान का आशीर्वाद लिया।इसके बाद वे समर्थकों के साथ रोड शो करते हुए बीजेपी ऑफिस तक गये जहां उन्हें पंडित दीन दय़ाल उपाध्याय और बीजेपी के भीष्म पितामह कैलाशपति मिश्र की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इन सारी कवायदों में वे समय पर नॉमिनेशन के लिए नहीं पहुंच सके। बाद में भागते-दौड़ते वे पहुंचे और अपना नॉमिनेशन दाखिल किया।इस दौरान सीएम साहब भी उनके इंतजार में बैठे रहे।

हुजूर आते-आते बहुत देर कर दी, आखिरकार विवेक ठाकुर ने किया नामांकन

विवेक ठाकुर इधर देर कर रहे थे उधर बीजेपी नेताओं के पसीने छूट रहे थे। वे विवेक ठाकुर को फोन खड़खड़ाते रहे। लेकिन विवेक ठाकुर समय से पूरे 48 मिनट लेट पहुंचे। इसके पहले उनके पिता डॉ सीपी ठाकुर विधानसभा में मिठाई लेकर पहुंचे लेकिन उन्हें भी लंबा इंतजार करना पड़ा। खैर जो ही भी हो जैसे-तैसे एनडीए के तीनों उम्मीदवारों का नामांकन पूरा हो गया। विवेक ठाकुर के लेट होने पर सीएम नीतीश कुमार के निर्देश पर जेडीयू उम्मीदवारों  हरिवंश और रामनाथ ठाकुर ने पहले ही नामांकन दाखिल कर दिया और फिर बैठ कर सभी विवेक ठाकुर का इंतजार करने लगे। बाद में सीएम नीतीश कुमार ने गेट पर सभी उम्मीदवारों के साथ फोटो खिंचवायी तो सारे प्रकरण का पटाक्षेप हो गया।

 


रिपोर्टिंग
G

रिपोर्टर

Ganesh Samrat

FirstBihar संवाददाता