ब्रेकिंग
Bihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! आज इन जिलों में बारिश-वज्रपात का अलर्ट, जानें पटना का हालBihar News : रक्षा बंधन पर बेटियों के लिए CM सम्राट के 3 बड़े ऐलान, PhD फेलोशिप से स्टार्टअप तक जानिए क्या है सरकार का प्लान Bihar News : सुपौल में झूलन पर्व पर मौत का तांडव! श्रद्धालुओं को रौंदती चली गई तेज रफ्तार कार, 5 की मौतजमुई के मलयपुर अस्पताल में प्रसव पीड़ा से तड़पती रही गर्भवती, ड्यूटी से गायब मिले स्वास्थ्यकर्मी; वीडियो वायरलमुजफ्फरपुर जमीन तोड़फोड़ मामले में विधायक अमित रानू की गिरफ्तारी की तैयारी, 25 कांड दर्ज, 8 में नामजदBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! आज इन जिलों में बारिश-वज्रपात का अलर्ट, जानें पटना का हालBihar News : रक्षा बंधन पर बेटियों के लिए CM सम्राट के 3 बड़े ऐलान, PhD फेलोशिप से स्टार्टअप तक जानिए क्या है सरकार का प्लान Bihar News : सुपौल में झूलन पर्व पर मौत का तांडव! श्रद्धालुओं को रौंदती चली गई तेज रफ्तार कार, 5 की मौतजमुई के मलयपुर अस्पताल में प्रसव पीड़ा से तड़पती रही गर्भवती, ड्यूटी से गायब मिले स्वास्थ्यकर्मी; वीडियो वायरलमुजफ्फरपुर जमीन तोड़फोड़ मामले में विधायक अमित रानू की गिरफ्तारी की तैयारी, 25 कांड दर्ज, 8 में नामजद

हम एकलव्य की संतान, मंत्री चंद्रशेखर बोले.. कुर्बानी देना नहीं लेना जानते हैं

PATNA: रामचरितमानस को समाज में नफरत फैलाने वाला ग्रंथ बताकर भारी फजीहत झेलने वाले बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर ने एक बार फिर से धर्म ग्रंथों को लेकर बयान दिया है। च

हम एकलव्य की संतान, मंत्री चंद्रशेखर बोले.. कुर्बानी देना नहीं लेना जानते हैं
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: रामचरितमानस को समाज में नफरत फैलाने वाला ग्रंथ बताकर भारी फजीहत झेलने वाले बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर ने एक बार फिर से धर्म ग्रंथों को लेकर बयान दिया है। चंद्रशेखर ने एक बार फिर कहा है कि जिन धर्म ग्रंथों में शुद्र के बारे में लिखा गया आज वे शुद्र भी पढ़-लिख चुके हैं। उन्होंने कहा कि हम एकलव्य की संतान हैं, एकलव्य की संतान अंगूठा नहीं देना चाहता है बल्कि जवाब देना चाहता है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि हम कुर्बानी देना नहीं बल्कि कुर्बानी लेना जानते हैं।


दरअसल, जननायक कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि के मौके पर आरजेडी की तरफ से कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने विवादित बोल बोलते हुए कहा कि जो लोग गरीब और पिछड़े समुदाय के लोगों पर जुल्म ढाते थे उन्होंने साजिस रची जिसका नतीजा है कि गरीब और वंचितों से हिंदुवाद के नाम पर वोट और चंदा लेते हैं लेकिन आज भी गरीबों और पिछड़ों को सम्मान नहीं देना चाहते हैं। जिन धर्म ग्रंथों में शुद्र को नीच बताया गया आज वह शुद्र भी पढ़-लिख गया है। 


उन्होंने कहा कि आज एकलव्य की संतान अंगूठा देना नहीं जानता है बल्कि जवाब देना जानता है। हम शहीद जगदेव प्रसाद की संतान हैं कुर्बानी देना नहीं कुर्बानी लेना जानते हैं। बता दें कि पिछले दिनों एक विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह के दौरान बिहार के शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर ने रामचरितमानस पर विवादित टिप्पणी करते हुए उसे समाज में नफरत फैलाने वाला बताया था। मंत्री के इस बयान को लेकर पूरे देश की सियासत गरमा गई थी। जिसके बाद मंत्री चंद्रशेखर के साथ साथ नीतीश सरकार की खूब फजीहत हुई थी।

टैग्स